प्रोड्यूसर ने एक माह तक किया किशोर कुमार का पीछा, जबरन गवाया गाना, अमर हो गया गीत, मूवी हुई मैसिव हिट – Yogita Bali husband kishore kumar dance happily during Kehna Hai song act as singer in sunil dutt padosan movie 1968 force to work in mehmood film
Last Updated:
Kishor Kumar Superhit Song : बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर किशोर कुमार बहुत ही मूडी थे. अपनी शर्तों पर काम करने के अलावा प्रोड्यूसर-डायरेक्टर को बहुत चक्कर कटवाते थे. एक बार प्रोड्यूसर ने उनका एक माह तक पीछा किया. जब किशोर से मुलाकात नहीं हुई तो उनके घर के बाहर टेंट लगा लिया. और पूरी रात टेंट से चिल्लाते रहे. किशोर दा ने आखिर फिल्म में काम करने की हामी भरी. फिल्म के दो गाने किशोर दा पर फिल्माए गए. उन्होंने थिरकते हुए एक गाना इस अंदाज में गाया थिएटर में दर्शक लोट-पोट हो गए. मूवी भी सुपरहिट रही थी. यह गाना कौन सा था और वो हीरो कौन सा था, आइये जानते हैं…….
लीजेंड सिंगर-एक्टर किशोर कुमार मस्त अंदाज में जिंदगी जीते थे. पहली बार उनकी आवाज का जादू 1969 में आई राजेश खन्ना की फिल्म ‘आराधना’ में देखने को मिला था. राजेश खन्ना जहां रातोंरात सुपरस्टार बने, वहीं किशोर कुमार भी स्टार बन गए. यह पहला मौका था जब देवानंद-सुनील दत्त के अलावा किसी और बॉलीवुड स्टार को अपनी आवाज दी थी. आगे चलकर वो बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज बने. बुलंद आवाज के जादूगर किशोर कुमार ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है. ऐसी ही एक फिल्म 57 साल पहले रिलीज हुई थी जिसमें उन्होंने वो एक छोटे से रोल में हीरो पर भारी पड़े थे. इस फिल्म का नाम ‘पड़ोसन’ था.
पड़ोसन फिल्म 29 नवंबर 1968 को रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन ज्योति स्वरूप ने किया था. यह एक म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म थी. प्रोड्यूसर महमूद, एनसी सिप्पी थे. स्टोरी गीतकार राजेंद्र कृष्ण ने लिखी थी. यह 1952 में आई बांग्ला फिल्म ‘पाशेर बाड़ी’ का रीमेक थी. पाशेर बाड़ी के लेखक अरुण चौधरी थे. फिल्म में सुनील दत्त-सायरा बानो और महमूद लीड रोल में जबकि किशोर कुमार, मुकरी, राज किशोर और कैस्टो मुखर्जी सपोर्टिंग रोल में थे. फिल्म का म्यूजिक आरडी बर्मन ने कंपोज किया था. गाने बहुत पॉप्युलर हुए थे. आज इस फिल्म की गिनती कल्ट फिल्मों में होती है.
फिल्म में 35:41 मिनट की लेंग्थ के 8 गाने थे. सभी गाने गीतकार राजेंद्र कृष्ण ने लिखे थे. सभी गाने आज भी उतने ही मेलोडियस हैं. गानों में एक खास तरह का चुलबुलापन है. फिल्म का सबसे पॉप्युलर गाना ‘मेरे सामने वाली खिड़की में एक चांद का टुकड़ा रहता है’ था. इसके बाद एक और गाना ‘कहना है कहना है आज तुमसे ये पहली बार’ किशोर कुमार-सुनील दत्त पर फिल्माया गया था. यह गाना सुनील दत्त को बहुत पसंद था. इस गाने को उन्होंने थिरकते हुए पूरा किया था. किशोर दा ने इस गाने में जबर्दस्त एक्टिंग भी की थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
महमूद-सुनील दत्त जैसे दिग्गज कलाकार के बीच किशोर कुमार ने अपनी गायकी और एक्टिंग से वाहवाही लूटी थी. वैसे दिलचस्प बात यह है कि किशोर दा इस फिल्म में काम नहीं करना चाहते थे. महमूद लगभग एक माह तक किशोर दा का पीछा करते रहे थे. फिर उन्होंने किशोर कुमार के घर के बाहर तंबू लगा लिया. पूरी रात तंबू से किशोर कुमार से फिल्म करने के लिए आवाज लगाते रहे. थक-हारकर किशोर कुमार को यह फिल्म करनी पड़ी.
किशोर दा का कैरेक्टर उनके अंकल धनंजय बनर्जी से इंस्पायर्ड था जो कि एक क्लासिकल सिंगर थे. फिल्म का एक गाना ‘एक चतुर नार करके शृंगार’ 1941 में आई फिल्म झूला से लिया गया था. यह गाना किशोर दा के भाई अशोक कुमार ने गाया था.
सुनील दत्त ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘पड़ोसन फिल्म में किशोर कुमार मेरे गुरु थे. फिल्म को बनने में एक साल का समय लगा. मैंने उनसे काफी कुछ सीखा. सही मायने में मैं उन्हें गुरु ही बुलाता था. वो मुझे बोला कहते थे. जितनी खूबियां एक कलाकार में हो सकती हैं, वो उनमें थीं. वो कभी दिखाते नहीं थे कि उदास हैं या परेशान हैं. हंसते-खेलते रहते थे. उनके गानों में उदासी-खुशी-चंचलपन सबकुछ था. पड़ोसन का ‘मेरी सामने वाली खिड़की में एक चांद सा टुकड़ा रहता है’ गाना लोगों को बहुत पसंद है लेकिन मुझे ‘तुम्ही तो लाई हो जीवन में मेरे प्यार प्यार प्यार’ सॉन्ग पसंद है.’
फिल्म के एक सॉन्ग ‘एक चतुर नार बड़ी होशियार’में मन्ना डे को किशोर कुमार हरा देते हैं. किशोर कुमार को कई लोग क्लासिकल सिंगर नहीं मानते थे जबकि मन्नाडे क्लासिकल सिंगर थे. फिल्म में महमूद का कैरेक्टर किशोर कुमार के कैरेक्टर विद्यापति से हार जाता है. मन्नाडे ने महमूद के लिए जबकि किशोर दा ने सुनील दत्त के लिए प्लेबैक किया था. मन्नाडे शुरू में नाराज भी हुए थे लेकिन जब उन्हें फिल्म की सिचुएशन बताई गई तो हंस पड़े. जिससे वहां पर मौजूद सब हैरान रह गए.
फिल्म के एक गाने ‘मेरी प्यारी बिंदु’ में भी किशोर कुमार और अन्य एक्टर्स नाचते नजर आए थे. यह गाना किशोर कुमार ने ही कोरियाग्राफर किया था. लगभग 80 लाख के बजट में बनकर तैयार इस फिल्म में वर्ल्डवाइड 2.8 करोड़ का कलेक्शन किया था. यह एक हिट साबित हुई थी. 1968 में कमाई के मामले में छठे नंबर पर रही थी.