सचमुच सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाएगी मसालेदार चिकन करी! स्वाद भी होगा जबरदस्त, जानिए बनाने का तरीका

Share to your loved once


Last Updated:

10 minute chicken curry recipe : चिकन बेहद पौष्टिक फूड है. जो लोग चिकन करी के शोकीन है, उनके लिए यह अच्छी खबर है. चिकन करी बनाने में अब घंटों बर्बाद नहीं होंगे! जानें सिर्फ 10 मिनट में प्रेशर कुकर में मसालेदार चिकन करी बनाने की सबसे आसान और जादुई रेसिपी.

सचमुच सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाएगी मसालेदार चिकन करी! स्वाद भी होगा शानदारZoom

10 मिनट में चिकन करी बनाने का तरीका.

चिकन करी का नाम सुनते ही दिमाग में घंटों की मेहनत और मसालों को भूनने की तस्वीर उभर आती है. लेकिन क्या हो अगर हम कहें कि आप सिर्फ 10 मिनट में वही गाढ़ी ग्रेवी और जूसी चिकन तैयार कर सकते हैं? जी हां, यह मुमकिन है! आज के भागदौड़ भरे जीवन में यह खास रेसिपी उन लोगों के लिए वरदान है जो स्वाद से समझौता किए बिना झटपट खाना बनाना चाहते हैं. चाहे घर पर अचानक मेहमान आ जाएं या दफ्तर से आने के बाद कुछ खास खाने का मन हो, यह ‘इंस्टेंट चिकन करी’ आपका दिन बना देगी. आइए जानते हैं वो सीक्रेट तरीका जिससे आप बेहद कम समय में रेस्टोरेंट जैसा स्वाद घर पर ला सकते हैं. 
अब 10 मिनट में चिकन करी बनाने के लिए पहले जरूरी सामान जान लीजए. इसके लिए जरूरी सामग्री है एक चम्मच जीरा, एक चम्मच काली मिर्च, एक चम्मच सौंफ, जरूरत के हिसाब से इलायची, लौंग और दालचीनी, कटे हुए प्याज, दो हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और करी पत्ता मिलाएं. इसके अलावा आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर और दो चम्मच धनिया पाउडर इस्तेमाल करें. ये सारी चीजें मिलाकर इस चिकन करी को शानदार खुशबू और तीखा स्वाद देती हैं.
सबसे पहले जीरा, काली मिर्च, सौंफ, दालचीनी, इलायची, लौंग, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर को तय मात्रा में लेकर अच्छी तरह जांच लें कि सभी मसाले साफ और सूखे हों. इसके बाद इन सभी मसालों को एक मिक्सर जार में डालें और ढक्कन अच्छी तरह बंद कर दें. अब मिक्सर को धीमी से मध्यम गति पर चलाते हुए सभी मसालों को बारीक पीस लें. बीच-बीच में मिक्सर बंद कर मसालों को चम्मच से हिला दें, ताकि पाउडर एकसार बने. जब सभी मसाले अच्छी तरह पिस जाएं, तो तैयार मिश्रण को किसी साफ और सूखे एयरटाइट डिब्बे में निकालकर सुरक्षित रख लें.
इसके बाद एक कुकर लें और उसमें जरूरत के अनुसार तेल डालकर मध्यम आंच पर गरम करें. तेल गरम होने पर उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और हल्की खुशबू आने तक भूनें. अब इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च और प्याज डालकर स्वादानुसार नमक मिलाएं. सभी चीजों को अच्छे से चलाते हुए पकाएं, ताकि प्याज समान रूप से भुन सके. जब प्याज हल्का सुनहरा हो जाए और तेल छोड़ने लगे, तब इसमें कटे हुए टमाटर डालें. इसके बाद पहले से तैयार किया हुआ मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं और धीमी आंच पर मसाले को तब तक भूनें, जब तक वह गाढ़ा होकर तेल न छोड़ दे.
मसाले अच्छी तरह भुन जाने के बाद अब इसमें जरूरत के अनुसार साफ किया हुआ चिकन डालें और स्वादानुसार थोड़ा और नमक मिलाएं. चिकन को मसालों में अच्छे से चलाएं, ताकि हर टुकड़े पर मसाले की परत अच्छी तरह चढ़ जाए. अब आंच धीमी रखें और चिकन को कुछ मिनट तक पकने दें, जिससे उसका कच्चापन खत्म हो जाए. इसके बाद कुकर का ढक्कन बंद कर एक सीटी आने तक पकाएं. सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें और प्रेशर अपने आप निकलने दें. तैयार है मसालेदार और स्वादिष्ट कुकर चिकन करी, जिसे गरम चावल, नरम चपाती या डोसा के साथ परोसें, तो इसका स्वाद और भी लाजवाब लगेगा. इस तरह यह लगभग 10 मिनट में तैयार हो जाएगा लेकिन इसके लिए पहले से मसाला तैयार करना होगा. 

About the Author

Lakshmi Narayan

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने अपने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, स…और पढ़ें

homelifestyle

सचमुच सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाएगी मसालेदार चिकन करी! स्वाद भी होगा शानदार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP