लग्जरी नहीं, धरोहर है यह कार, 1956 मॉडल विंटेज कार, जिसकी चाबी भी है लिम्का रिकॉर्ड होल्डर
जयपुर की विंटेज कारें अब सिर्फ लग्जरी नहीं, बल्कि विरासत बन चुकी हैं. हाल ही में हुए जयपुर विंटेज कार एग्जीबिशन में 1956 मॉडल की प्लाईमाउथ सेवॉय कार ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. लाल रंग में चमचमाती यह कार जयपुर के गौरव नहाटा की है, जिसे अमेरिका से खरीदकर यहां लाया गया था. इस कार की खास पहचान इसकी चाबी है, जो असली हीरे और सोने से जड़ी है और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है. दमदार इंजन, रॉयल लुक और शानदार इंटीरियर के कारण यह कार आज भी देशभर की विंटेज एग्जीबिशन की शान बनी हुई है.
