UP BJP | BJP MLA Brijbhushan Rajput | Swatantra Dev Singh

Share to your loved once


Last Updated:

BJP MLA Brijbhushan Rajput : विधायक ब्रजभूषण राजपूत द्वारा जल शक्ति मंत्री का काफिला रोकने के बाद मुख्यमंत्री का रास्ता रोकने जैसे बयानों के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत की सोशल मीडिया पोस्टों को लेकर भी चर्चाओं का दौर जारी है. वहीं भाजपा नेतृत्व इस मामले पर नाराज है. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था.

मंत्री को 'बंधक' बनाने वाले बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत को नोटिस, होगा एक्‍शनZoom

महोबा की चरखारी विधानसभा से बृजभूषण राजपूत भाजपा विधायक हैं.

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को कथित रूप से बंधक बनाने के मामले में बीजेपी विधायक बृजभूषण उर्फ गुड्डू राजपूत की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इस मामले को यूपी बीजेपी ने गंभीरता से लिया है. उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बृजभूषण राजपूत को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है. इसमें कहा गया है कि 7 दिन के भीतर किसी भी हालत में लिख‍ित तौर पर अपना जवाब दीजिए. माना जा रहा है कि बृजभूषण पर पार्टी एक्‍शन लेने की तैयारी में है.

बीजेपी की ओर से जारी स्पष्टीकरण नोटिस में विधायक से पूरे घटनाक्रम पर जवाब मांगा गया है. पार्टी ने साफ किया है कि यह आचरण अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है. नोटिस में बृजभूषण राजपूत को 7 दिन के भीतर लिखित जवाब देने का निर्देश दिया गया है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, तय समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है.

दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत का नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. यह वही ब्रजभूषण राजपूत हैं, जिन पर हाल ही में यूपी सरकार के कैबिनेट जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला बीच सड़क पर रोककर कथित रूप से बंधक बनाने का आरोप लगा था. बताया जा रहा है कि विधायक ने मंत्री की गाड़ी में बैठकर अपने क्षेत्र की जनसमस्याओं, खासकर जल संकट से जुड़े मुद्दों को उठाया था. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था.

इस घटना के बाद ब्रजभूषण राजपूत का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अगर जरूरत पड़ी तो वह मुख्यमंत्री के काफिले को भी रोक सकते हैं. इस बयान के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया और विपक्ष ने भाजपा पर तीखे सवाल खड़े कर दिए.

इस बीच ब्रजभूषण राजपूत के बचाव में उनके पिता और पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत सामने आए. उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट साझा करते हुए अपने बेटे को निर्दोष बताया. गंगा चरण राजपूत ने लिखा, ‘मेरा बेटा निर्दोष है. वह बुंदेलखंड के लिए जीता है, उसकी रग-रग में बुंदेलखंड बसा है. बुंदेलखंड की समस्याओं के लिए वह कई बार जेल गया, लाठियां खाईं और अपना खून तक बहाया. पानी की समस्या को लेकर उसने मंत्री से बात की, लेकिन अब इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है.’

गौरतलब है कि ब्रजभूषण राजपूत महोबा की चरखारी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं. हालांकि बेटे के बयान को लेकर पूर्व सांसद ने उन्हें नसीहत भी दी है. सोशल मीडिया पर एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है. महादेव मेरे बेटे बृजभूषण राजपूत विधायक को सद्बुद्धि दें. कोई भी व्यक्ति अपने आप को पार्टी से बड़ा न समझे.

About the Author

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

मंत्री को ‘बंधक’ बनाने वाले बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत को नोटिस, होगा एक्‍शन



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP