फ्लॉप पर फ्लॉप फिल्में देने वाला स्टारकिड, डेब्यू से पहले ही उजड़ गई जिंदगी, प्यार में भी खा चुका धोखा
Last Updated:
हिंदी सिनेमा में ऐसे कई एक्टर मौजूद हैं, जिनके हिस्से हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में आई. ये स्टारकिड भी हिट से ज्यादा फ्लॉप दे चुका है. बड़े फिल्ममेकर का बेटा होने के बाद भी ये सफलता नहीं पा सका.डेब्यू से पहले ही इस एक्टर ने जिंदगी का सबसे बड़ा सदमा झेल लिया. प्यार में एक्टर की किस्मत फूटी निकली, खुद से बड़ी दिलरूबा से दिल लगाने वाला ये एक्टर आज फिर सिंगल है
नई दिल्ली. कपूर खानदान का वो लाडला, जिसने अपने करियर की शुरुआत हिट फिल्मों से की बावजूद इसके आज वह फ्लॉप पे फ्लॉप दे चुका है. अपने करियर की शुरुआत से ही पहले ही इसने अपनी मां को खो दिया. फिर दर्द, संघर्ष और लगातार खुद को साबित करने की जद्दोजहद में लगा रहा. प्यार में एक्टर को धोखा ही खाना पड़ा.
वो जाने माने एक्टर कोई और नहीं अर्जून कपूर हैं. अर्जुन कपूर के माता-पिता बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर का तलाक साल 1995 में हो गया था. इसके बाद अर्जुन और उनकी बहन अंशुला की पूरी दुनिया उनकी मां मोना बन गई थीं. मां ही उनका सहारा थीं.
अर्जुन कपूर का जन्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर के घर हुआ. बचपन से फिल्मी दुनिया के करीब रहने के बाद भी एक्टर की किस्मत ने साथ नहीं दिया. पर्सनल लाइफ तो उनकी मुश्किलों से भरी रही.
Add News18 as
Preferred Source on Google
एक्टर बनने से पहले अर्जुन कपूर ने पर्दे के पीछे रहकर भी काम किया. साल 2003 में निखिल आडवाणी की फिल्म ‘कल हो ना हो’ में उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया था.पिता बोनी कपूर के साथ ‘नो एंट्री’ और ‘वॉन्टेड’ जैसी फिल्मों कोभी असिस्ट किया.
फिर परिणीति चोपड़ा के साथ साल 2012 में फिल्म ‘इशकजादे’ से बतौर लीड हीरो डेब्यू किया. फिल्म बड़ी हिट साबित हुई. लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही उनकी मां का निधन हो गया. कामयाबी के बीच किस्मत ने उन्हें बड़ा झटका दिया. कैंसर से जूझ रही मां बेटे की सफलता भी नहीं देख सकी.
अर्जुन कपूर की ये फिल्म सुपरहिट रही और अर्जुन के रोल की भी फिल्म में खूब तारीफें हुई. उनका रोमांटिक अंदाज लोगों का दिल जीत ले गया. फिल्म में अपने रोल के लिए उन्हें अवॉर्ड्स भी मिले.लेकिन इस फिल्म की सफलता भी करियर नहीं चमका सकी.
अपने करिर में उन्होंने ‘2 स्टेट्स’, ‘फाइंडिंग फैनी’, ‘की एंड का’ और ‘गुंडे’ ‘नमस्ते इंग्लैंड’, ‘पानीपत’, ‘सरदार का ग्रैंडसन’, ‘भूत पुलिस’, ‘संदीप और पिंकी फरार’, ‘एक विलेन रिटर्न्स’, ‘कुत्ते’ और ‘द लेडी किलर’ जैसी फिल्मों में काम किया. लेकिन हिट कम और फ्लॉप ज्यादा रही.
पर्सनल लाइफ में भी अर्जुन कपूर को ज्यादा सुकून नहीं मिला. मलाइका अरोड़ा के साथ उनका रिश्ता काफी समय तक सुर्खियों में रहा, लेकिन यह रिश्ता भी टूट गया. प्यार में मिले धोखे और करियर की नाकामियों ने अर्जुन को अंदर से तोड़ दिया, लेकिन उन्होंने कभी हार मानने की बात नहीं की.