स्कूल में ब्रेनवॉश कर बच्चों को पढ़ाई जा रही नमाज, प्रिंसिपल को किया गया सस्पेंड

Share to your loved once


Last Updated:

Mathura Latest News: मथुरा में नौहझील थाना क्षेत्र के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को कथित रूप से ब्रेनवॉश कर नमाज पढ़वाने के आरोप में प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद को निलंबित कर दिया गया है. भाजपा नेता की शिकायत के बाद प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए गए. बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले की गंभीरता देखते हुए दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है, जो सभी आरोपों की गहन जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी. प्रधानाध्यापक पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान और राष्ट्रगान न कराने के आरोप भी हैं.

स्कूल में ब्रेनवॉश कर बच्चों को पढ़ाई जा रही नमाज, प्रिंसिपल सस्पेंडमथुरा में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर गंभीर आरोप. (सांकेतिक तस्वीर)

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि स्कूल में बच्चों को ब्रेनवॉश कर नमाज पढ़वाई जा रही थी. प्राथमिक स्तर की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद को निलंबित कर दिया गया है. बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) रतन कीर्ति ने कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक जान मोहम्मद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. निलंबन के साथ ही उन्हें मांट क्षेत्र के नगला हुमायूं विद्यालय से संबद्ध किया गया है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए BSA रतन कीर्ति ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए छाता और मांट के खंड शिक्षा अधिकारियों की दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. यह समिति सभी आरोपों की गहन जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी. इस पूरे मामले की शिकायत भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश प्रधान द्वारा की गई थी.

जांच में आरोप सामने आया है कि प्रधानाध्यापक बच्चों को कथित तौर पर ब्रेनवॉश कर नमाज पढ़वाता था. इसके साथ ही उस पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान और हिंदू धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने के भी आरोप लगे हैं. प्रधानाध्यापक पर यह भी आरोप है कि वह विद्यालय में राष्ट्रगान नहीं कराता था. प्राथमिक जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद विभाग ने यह सख्त कार्रवाई की है. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

स्कूल में ब्रेनवॉश कर बच्चों को पढ़ाई जा रही नमाज, प्रिंसिपल सस्पेंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP