ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 विजेता: केंड्रिक लैमर, लेडी गागा, बैड बनी

Share to your loved once


Last Updated:

Grammy Awards 2026: ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में केंड्रिक लैमर 9 नॉमिनेशन के साथ रेस में सबसे आगे थे. वहीं दलाई लामा और के-पॉप ने अपना पहला ग्रैमी जीतकर इतिहास रच दिया है. धर्मगुरु दलाई लामा को उनकी ऑडियो बुक के लिए पहला ग्रैमी अवॉर्ड मिला.

ख़बरें फटाफट

Grammy 2026: दलाई लामा-K-POP को मिला पहला गोल्डन ग्रामोफोनग्रैमी अवॉर्ड्स 2026

नई दिल्ली. म्यूजिक जगत का ऑस्कर कहे जाने वाला ग्रैमी अवॉर्ड्स नए विनर्स की लिस्ट के साथ लौट आया है. रविवार रात (भारत में सोमवार की सुबह) ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन हो रहा है. लॉस एंजिल्स की फिजाओं में रोशनी, ग्लैमर और सुरों की गूंज के बीच 2026 के ग्रैमी अवॉर्ड्स का आगाज हो चुका है. गोल्डन ग्रामोफोन ट्रॉफी पाने का सपना लिए दुनिया भर के दिग्गज कलाकार, निर्माता और म्यूज़क इंडस्ट्री के बड़े नाम रविवार, 1 फरवरी को लॉस एंजिलेस क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में एक साथ जुटे हैं. यह वही रात है, म्यूजिक वर्ल्ड के दिग्गजों को उनकी मेहनत, ओरिजिनल कंटेंट और म्यूजिक के लिए सबसे बड़े सम्मान से नवाजा जाता है.

इस साल के विनर्स की पूरी लिस्ट जानने से पहले इस साल के ग्रैमी अवॉर्ड्स के हॉट कंटेंस्टेंट्स के बारे में जान लीजिए जिन्होंने सबसे ज्यादा कैटेगरी में नॉमिनेशन हासिल किया है.2026 के ग्रैमी में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन हासिल कर केंड्रिक लैमर इस रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं. उन्हें कुल 9 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है, जो उनके प्रभावशाली म्यूजिक और लगातार बदलते आर्टिस्टिक एक्सप्रेशन को दर्शाता है.

वहीं लेडी गागा, मशहूर निर्माता सर्कट और जैक एंटोनॉफ ने सात-सात नामांकन के साथ अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. इन तीनों का म्यूजिक अलग-अलग कैटेदरी में है, लेकिन ग्रैमी की दौड़ में सभी ने बराबरी से अपनी जगह बनाई है. इन तीनों के ठीक पीछे बैड बनी, लियोन थॉमस और सबरीना कारपेंटर हैं जिन्हें 6-6 नॉमिनेशन मिले.

विनर्स की पूरी लिस्ट-

  • एल्बम ऑफ द ईयर: बैड बनी – डेबी तिरार मास फोटोस
  • रिकॉर्ड ऑफ द ईयर: केंड्रिक लैमर और एसजेडए – लूथर
  • सॉन्ग ऑफ द ईयर: लेडी गागा – अब्राकाडाब्रा
  • बेस्ट न्यू आर्टिस्ट: ओलिविया डीन
  • बेस्ट पॉप वोकल एल्बम: लेडी गागा – मेहेम
  • बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग: दलाई लामा (दलाई लामा ने पहला ग्रैमी जीता)
  • बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस: सबरीना कारपेंटर – मैनचाइल्ड
  • बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस: सिंथिया एरिवो और एरियाना ग्रांडे – डिफाइंग ग्रैविटी
  • बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक एल्बम: एफकेए ट्विग्स – ईयूएसईएक्सयूए
  • बेस्ट डांस पॉप रिकॉर्डिंग: लेडी गागा – अब्राकाडाब्रा
  • बेस्ट रॉक एल्बम: लिंकिन पार्क – फ्रॉम जीरो
  • बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस: यंगब्लड – चेंजेस (लाइव फ्रॉम विला पार्क)
  • बेस्ट रैप एल्बम: केंड्रिक लैमर – जीएनएक्स
  • बेस्ट रैप परफॉर्मेंस: डोइची – एंग्जायटी
  • बेस्ट मेलोडिक रैप परफॉर्मेंस: केंड्रिक लैमर और एसजेडए – लूथर
  • बेस्ट आरएंडबी परफॉर्मेंस: केहलानी – आफ्टर आवर्स
  • बेस्ट आरएंडबी एल्बम: लियोन थॉमस – मट
  • बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया: गोल्डन फ्रॉम केपॉप डेमन हंटर्स (के-पॉप ने पहली बार जीत दर्ज की)
  • बेस्ट म्यूजिक फिल्म: स्टीवन स्पीलबर्ग – म्यूजिक बाय जॉन विलियम्स (ईजीओटी स्टेटस पूरा किया)
  • बेस्ट अल्टरनेटिव म्यूजिक एल्बम: टायलर, द क्रिएटर – डोंट टैप द ग्लास

About the Author

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

homeentertainment

Grammy 2026: दलाई लामा-K-POP को मिला पहला गोल्डन ग्रामोफोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP