ENG vs SL: 300 के स्ट्राइक रेट से गरजा हैरी ब्रूक का बल्ला, T20 वर्ल्ड कप मेजबान श्रीलंका का घर में बुरा हाल, इंग्लैंड ने जीती सीरीज

Share to your loved once


Last Updated:

ENG vs SL 2nd T20I Highlights: इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरी जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाकर सीरीज नाम कर ली. इंग्लैंड ने डकवर्थ लुइस नियम के तहत मेजबान श्रीलंका को दूसरे टी20 में 6 विकेट से हराया. श्रीलंका आगामी टी20 वर्ल्ड का भारत के साथ संयुक्त मेजबान है. यह टूर्नामेंट सात फरवरी से शुरू हो रहा है.

T20 वर्ल्ड कप मेजबान श्रीलंका का बुरा हाल, घर में इंग्लैंड से गंवाई सीरीजइंग्लैंड ने दूसरे टी20 में भी श्रीलंका को हराया.

नई दिल्ली. T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आगामी सात फरवरी से खेला जाना है. इससे पहले श्रीलंका को अपने ही घर में शर्मसार होना पड़ा है. इंग्लैंड ने दूसरे टी20 में में श्रीलंका को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 6 विकेट से हराकर सीरीज नाम कर ली. पहले मैच में श्रीलंका को 11 रन से हार का सामना करना पड़ा था. एकमात्र बचा मुकाबला सीरीज के लिए लिहाज से सिर्फ औपचारिकता ही है. हालांकि, श्रीलंकाई टीम इसमें जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में उतरने की कोशिश करेगी. पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया दूसरा टी20 बारिश से प्रभावित रहा. पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने 5 विकेट के नुकसान पर 189 रन का स्कोर खड़ा दिया. दूसरी पारी में बारिश की वजह से इंग्लैंड को 17 ओवर में 168 रन का लक्ष्य मिला, जिसे मेहमानों ने टॉम बैंटन की अर्धशतकीय पारी और कप्तान हैरी ब्रूक की 300 के स्ट्राइक रेट वाली तूफानी बैटिंग से 16.4 ओवर में हासिल कर लिया. इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए.

बैंटन की फिफ्टी, ब्रूक की विस्फोटक बैटिंग
टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड का स्कोर 7.2 ओवर में 57/2 था, जब बारिश ने दस्तक दी. लगभग एक घंटे के बाद मुकाबला शुरू हुआ तो DLS से इंग्लैंड को जीत के लिए 17 ओवर में 168 रन का संशोधित लक्ष्य मिला. इसके बाद टॉम बैंटन ने 33 गेंदों में 54 रन की नाबाद पारी खेलकर इंग्लैंड के लिए जीत की नींव रखी. बैंटन की पारी में चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे. जोस बटलर ने 6 चौकों की मदद से 39 रन बनाए. वहीं, कप्तान हैरी ब्रूक का बल्ला 300 के स्ट्राइक रेट से गरजा. ब्रूक ने 12 गेंदों में 36 रन की तूफानी पारी खेली. सैम करन 20 रन बनाकर नाबाद रहे.

इंग्लैंड ने दूसरे टी20 में भी श्रीलंका को हराया.

श्रीलंका की ऐसी रही बैटिंग
श्रीलंका के लिए पवन रत्नायके ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. 22 गेंदों की इस पारी में रत्नायके ने 5 चौके और एक छक्का लगाया. ओपनर पथुम निसांका और कामिल मिशरा श्रीलंका को अच्छी शुरुआत दिलाई थी. श्रीलंका का स्कोर 11 ओवर में 106/2 था. लग रहा था कि टीम 200 के पार आसानी से पहुंच जाएगी, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने उन्हें 190 रन के अंदर ही रोक दिया. निसांका ने 22 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे.

कामिल ने दो चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 36 रन की पारी खेली. कुसल मेंडिस ने 17 गेंदों पर तेज बैटिंग करते हुए 32 रन ठोके. उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया. चरिथ असलंका ने 28 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने दो विकेट चटकाए. विल जैक्स, लियाम डॉसन और आदिल रशीद ने एक-एक विकेट लिया.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

T20 वर्ल्ड कप मेजबान श्रीलंका का बुरा हाल, घर में इंग्लैंड से गंवाई सीरीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP