बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का कब्जा, 10 दिनों में बटोरे 275 करोड़, ‘मर्दानी 3’ ने भी फर्स्ट वीकेंड पर दिखाया दम

Share to your loved once


Last Updated:

Border 2 vs Mardaani 3 box office collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों असली मुकाबला देखने को मिल रहा है. एक तरफ सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ है, जो सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म ने महज 10 दिनों में 275 करोड़ का भारी-भरकम आंकड़ा पार कर लिया है, जो साफ दिखाता है कि दर्शकों के बीच आज भी इस वॉर ड्रामा का जबरदस्त क्रेज है. दूसरी तरफ, रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने भी अपने पहले वीकेंड पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है. भले ही सामने ‘बॉर्डर 2’ का तूफान हो, लेकिन रानी मुखर्जी के जांबाज ‘शिवानी शिवाजी रॉय’ अवतार ने दर्शकों को खींचने में कामयाबी हासिल की है.

ख़बरें फटाफट

'बॉर्डर 2' ने 10वें दिन की बंपर कमाई, 'मर्दानी 3' ने भी वीकेंड पर दिखाया दमबॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ के सामने जोर दिख रही रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. 23 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने दूसरे रविवार को जबरदस्त छलांग लगाते हुए मोटी कमाई की. सनी देओल का वही पुराना दमखम दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. दिलचस्प बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ के तूफान के बीच रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ भी अपना जोर दिखा रही है. तीसरे दिन इस मूवी की कमाई में भी उछाल आया. चलिए आपको बताते हैं कि ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ ने भारत में अब तक कितना बिजनेस कर लिया है.

वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने पहले ही हफ्ते में 224.25 करोड़ कमाकर धमाका कर दिया था. अब दूसरे हफ्ते की बात करें, तो 8वें दिन इसने 10.75 करोड़ और 9वें दिन अपनी रफ्तार बढ़ाते हुए 17.75 करोड़ की शानदार कमाई की. सैकनिल्क की शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 22.50 करोड़ का बिजनेस किया. इसके साथ ही भारत में सनी देओल की फिल्म का कुल कलेक्शन अब 275.25 करोड़ तक पहुंच गया है.

बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बना रही रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रही है. फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी, जहां 2345 शोज में करीब 17.6 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़त देखी गई और इसने 2505 शोज के जरिए 6.25 करोड़ रुपये बटोरे.

तीसरे दिन भी ‘मर्दानी 3’ की कमाई में आया उछाल

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म के कलेक्शन में और भी उछाल आया और इसने 7.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इस दौरान थिएटर्स में दर्शकों की संख्या भी बढ़कर 33.29 फीसदी तक पहुंच गई. कुल मिलाकर ‘मर्दानी 3’ ने पहले वीकेंड 17.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन-अहान शेट्टी ने भी किया काम

बताते चलें कि ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फौज पाकिस्तानी दुश्मनों के छक्के छुड़ा रही है. यह साल 1997 की बॉर्डर का सीक्वल है जिसमें मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा जैसी हीरोइनों ने भी काम किया है. दूसरी तरफ रानी मुखर्जी एक बार फिर अपने बेखौफ अंदाज में वापसी कर चुकी हैं. ‘मर्दानी 3’ की कहानी इस बार रोंगटे खड़े कर देने वाली है, जिसमें शिवानी शिवाजी रॉय (रानी मुखर्जी) पिछले तीन महीनों में लापता हुई 93 लड़कियों की गुत्थी सुलझाती नजर आ रही हैं. मल्लिका प्रसाद ने फिल्म में खलनायिका का रोल निभाया है.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

‘बॉर्डर 2’ ने 10वें दिन की बंपर कमाई, ‘मर्दानी 3’ ने भी वीकेंड पर दिखाया दम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP