Delhi are into the Eliminator: गेंदबाजों और वोल्वार्ट की शानदार पारी, दिल्ली ने एलिमिनेटर में मारी एंट्री

Share to your loved once


Last Updated:

दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर में जगह बना ली. जहां मंगलवार को उसका सामना गुजरात जॉयंट्स से होगा. दिल्ली ने यूपी वॉरियर्स को 5 विकेट से हराया.

गेंदबाजों और वोल्वार्ट की शानदार पारी, दिल्ली ने एलिमिनेटर में मारी एंट्रीदिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल के एलिमिनेटर में जगह बनाई.

वडोदरा.  मारिजेन कैप की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और लॉरा वोल्वार्ट की बेहतरीन पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग में रविवार को यूपी वारियर्स को पांच विकेट से हराकर एलिमिनेटर में जगह बना ली. अब दिल्ली की टीम मंगलवार को एलिमिनेटर में गुजरात जाइंट्स से भिड़ेगी. वारियर्स के 123 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने वोल्वार्ट की 36 गेंदों में सात चौकों की मदद से 47 रन की पारी और सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (29 रन, 33 गेंद, दो चौके) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 73 रन की साझेदारी से 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 126 रन बनाकर जीत दर्ज की.

कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 18 गेंदों में पांच चौकों की मदद से नाबाद 34 रन बनाकर दिल्ली की जीत पक्की की. इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने आठ अंक लेकर मुंबई इंडियन्स (छह अंक) को पीछे छोड़ते हुए तीसरे स्थान पर रहते हुए एलिमिनेटर में जगह बनाई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (12) और गुजरात जाइंट्स (10) पहले दो स्थानों पर रहे. कैप (30 रन पर तीन विकेट), श्री चरणी (22 रन पर दो विकेट) और चिनेल हेनरी (25 रन पर दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने यूपी वारियर्स की टीम आठ विकेट पर 122 रन ही बना सकी. वारियर्स की टीम ने लगातार विकेट गंवाए और कभी भी बड़े स्कोर की ओर नहीं बढ़ सकी. वारियर्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज दीप्ति शर्मा (24), शिखा पांडे (नाबाद 23) और सिमरन शेख (22) ही 20 रन से ज्यादा बना पाईं. लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने भी दूसरे ही ओवर में लिजेल ली (10) का विकेट गंवा दिया जो डिएंड्रा डॉटिन (30 रन पर एक विकेट) का शिकार बनीं.

दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल के एलिमिनेटर में जगह बनाई.

वोल्वार्ट और शेफाली ने इसके बाद पारी को संभाला और पावर प्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 38 रन तक पहुंचाया. वोल्वार्ट छह रन पर भाग्यशाली रहीं जब डॉटिन की गेंद पर मिडविकेट पर सोफी एकलेस्टोन उनका कैच नहीं पकड़ पाईं. अगले ओवर में शिखा की गेंद पर प्वाइंट पर डॉटिन ने भी वोल्वार्ट को जीवनदान दिया. वोल्वार्ट ने नौवें ओवर में क्रांति गौड़ पर चार चौकों के साथ टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया. शेफाली को भी 25 रन के निजी स्कोर पर दीप्ति (27 रन पर दो विकेट) की गेंद पर चार्ली नॉट ने जीवनदान दिया लेकिन एक गेंद बाद वोल्वार्ट ने एकलेस्टोन को कैच दे दिया. कप्तान जेमिमा ने आते ही डॉटिन पर चौका मारा लेकिन शिखा ने शेफाली को लेनिंग के हाथों कैच कराकर दिल्ली को तीसरा झटका दिया. दिल्ली को आखिरी पांच ओवर में जीत के लिए 26 रन चाहिए थे.

एकलेस्टोन ने मारिजेन कैप (00) को आउट किया जबकि दीप्ति ने चिनेल हेनरी (01) का अपनी ही गेंद पर कैच पकड़ा. जेमिमा ने दीप्ति पर चौके के साथ रन और गेंद के बीच का अंतर बनाए रखा. दिल्ली को आखिरी तीन ओवर में 15 रन चाहिए थे. जेमिमा ने आशा शोभना पर चौका लगाने के बाद दीप्ति पर लगातार दो चौकों के साथ दिल्ली को लक्ष्य तक पहुंचाया. इससे पहले जेमिमा ने टॉस जीतकर वारियर्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया जिसे उनकी गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए पावर प्ले में विरोधी टीम का स्कोर तीन विकेट पर 36 रन कर दिया. हेनरी ने मैच की पहली ही गेंद पर कप्तान मेग लेनिंग (00) को पगबाधा किया. दीप्ति ने हेनरी और कैप पर दो-दो चौके मारे. चार्ली नॉट (12) ने भी कैप पर चौका मारा लेकिन इसी तेज गेंदबाज की गेंद पर विकेटकीपर लिजेल ली को कैच दे बैठीं. दीप्ति ने कैप पर पारी का पहला छक्का मारा लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर निक्की प्रसाद के हाथों आउट हो गईं.

हरलीन देओल भी 11 गेंद में सिर्फ तीन रन बनाकर श्री चरणी की गेंद पर पगबाधा हो गईं जबकि डिएंड्रा डॉटिन (05) कैप का तीसरा शिकार बनीं जिससे वारियर्स का स्कोर पांच विकेट पर 52 रन हो गया. सिमरन ने मीनू मणि पर लगातार दो चौके मारे लेकिन शिप्रा गिरी (09) ने उनकी गेंद पर शेफाली वर्मा को कैच दे दिया. हेनरी ने सिमरन को मीनू के हाथों कैच कराकर 13वें ओवर में वारियर्स का स्कोर सात विकेट पर 76 रन किया. आशा शोभना (13) ने स्नेह राणा पर छक्के के साथ 23 गेंद के बाउंड्री के सूखे को खत्म किया लेकिन अगले ओवर में श्री चरणी ने उन्हें मीनू के हाथों कैच करा दिया. शिखा ने नंदिनी शर्मा पर चौके के साथ 18वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया और फिर हेनरी और नंदिनी की गेंद को भी बाउंड्री के पार पहुंचाया.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

गेंदबाजों और वोल्वार्ट की शानदार पारी, दिल्ली ने एलिमिनेटर में मारी एंट्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP