Ishan Kishan Record: ईशान किशन का बड़ा धमाका, शतकीय आंधी में उड़ा दिया पाकिस्तानी बल्लेबाज का रिकॉर्ड
Last Updated:
Ishan Kishan Record: ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में 42 गेंदों में शतक ठोका. यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला सैकड़ा है. ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज सेंचुरी बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इसके साथ ही ईशान किशन ने पाकिस्तान के कामरान अकमल का एक रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया.
ईशान किशन ने 42 गेंदों में ठोका शतक.नई दिल्ली. ईशान किशन ने दो साल के लंबे समय बाद टीम इंडिया में लौटकर धमाकेदार वापसी की. घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उनकी वापसी हुई. 5 मैचों की इस सीरीज में 200 से ज्यादा रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव के बाद सिर्फ दूसरे बल्लेबाज ईशान किशन ने आखिरी मैच में तूफानी शतक ठोका. ईशान किशन ने 100 रनों तक पहुंचने के लिए महज 42 गेंदें लीं और इसके साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड नाम कर लिया.
दरअसल, ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इतना ही नहीं, ईशान ने पाकिस्तान के कामरान अकमल का रिकॉर्ड भी तोड़ा. ईशान का यह टी20 क्रिकेट में छठा शतक है. इससे वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों की लिस्ट में अकमल को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पर आ गए हैं. अकमल ने 5 शतक बनाए थे. इस लिस्ट में सबसे ऊपर साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक हैं, जिनके नाम आठ शतक दर्ज हैं.
ईशान किशन ने 42 गेंदों में ठोका शतक.
भारत ने बनाया छक्कों का नया रिकॉर्ड
आखिरी मुकाबले में ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या की तूफानी पारियों से भारत ने छक्कों का नया रिकॉर्ड बनाया। दरअसल, किसी एक बाइलेट्रल टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम अब भारत है. पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था, जिसके बल्लेबाजों ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों में 64 छक्के जड़े थे. भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 69 छक्के लगे.
एक बाइलेटरल सीरीज में किसी टीम द्वारा सबसे ज्यादा छक्के
69 भारत बनाम न्यूजीलैंड 2026 (5 T20I)
64 इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज 2023 (5)
64 ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज 2025 (5)
62 कंबोडिया बनाम इंडोनेशिया 2025 (8)
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें