Same Song in Two Films : 23 साल पहले रिलीज हुई दो फिल्में, दोनों में एक जैसा सुरीला गाना, एक मूवी आज भी है सबकी फेवरेट, दूसरी निकली फ्लॉप – chain aapko mila mujhe deewangi mili lyrics melodious tune used in two bollywood movies Akshaye Khanna Hungama turn hit second flop nadeem shravan
Last Updated:
Same Song in Two Bollywood movies : फिल्म का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर जितना अच्छा होगा, मूवी को उतनी ही पॉप्युलैरिटी मिलेगी. धुरंधर फिल्म की कहानी के साथ-साथ उसका म्यूजिक-बैकग्राउंड स्कोर भी उतना ही अच्छा था. ‘रंभा हो’ गाने ने कहानी में एक खास तरह का रोमांच पैदा किया. वैसे तो हर फिल्म का म्यूजिक अलग होता है लेकिन बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में एक जैसा म्यूजिक-गाने देखने को मिले. यानी दो फिल्मों में एक जैसे धुन और एक जैसे गाने के बोल सुनने को मिले. 2003 में तो एक ही समय में हुई फिल्मों में ऐसा ही कुछ देखने को मिला था. एक फिल्म जहां कल्ट हिट बन गई, वहीं दूसरी फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी. एक हीरो दोनों फिल्मों में नजर आया था. ये फिल्में कौन सी थीं, आइये जानते हैं…….

कुछ फिल्मों का म्यूजिक इतना कर्णप्रिय होता है कि मूवी भले ही फ्लॉप हो जाए लेकिन गाने याद रहते हैं. ऐसा ही कई फिल्मों की कहानी के साथ होता है. कई बार दो फिल्मों में एक जैसी धुन सुनने को भी मिल जाती है. 90 और 2000 के दशक की फिल्मों में ऐसा खूब देखने को मिलता है. 2003 में एक ही समय में रिलीज हुई दो फिल्मों में एक जैसी धुन पर बने दो गाने दो अलग-अलग फिल्मों में सुनाई दिए थे. ये फिल्में थीं : हंगामा और फुटपाथ. इन दोनों फिल्मों का म्यूजिक नदीम-श्रवण ने कंपोज किया था. गीत समीर अनजान ने लिखे थे.

1 अगस्त 2003 को एक फिल्म ‘हंगामा’ रिलीज हुई थी. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह एक कॉमेडी रोमांस फिल्म थी. फिल्म में धुरंधर फिल्म में अक्षय खन्ना, परेश रावल, आफताब शिवदसानी, रिमी सेन, शोभा आनंद, शक्ति कपूर, राजपाल यादव और टीकू तलसानिया जैसे सितारे नजर आए थे. यह प्रियदर्शन की 1984 की मलयालम फिल्म का रीमेक थी. आज यह कल्ट मूवी में शामिल है. हम में से आप लोगों ने इस फिल्म को ना जाने कितनी बार देखा है. फिल्म के अंदर एक से बढ़कर एक कन्यफ्यूजिंग प्लॉट थे. इन कन्फ्यूजिंग प्लॉट से निकली कॉमेडी हंसने को मजबूर कर देती है.

हंगामा फिल्म में हर किरदार ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी. 2000 में आई हेराफेरी के बाद प्रियदर्शन ने यह मूवी बनाई थी. फिल्म में राजपाल यादव की एंट्री का मजेदार सीन कौन भुला सकता था. राजपाल यादव की एक्टिंग से प्रियदर्शन इतने खुश हुए थे कि उन्होंने अपनी हर फिल्म में उन्हें काम दिया. कहानी-स्क्रीनप्ले प्रियदर्शन ने लिखा था. डायलॉग नीरज वोरा ने लिखे थे. फिल्म में परेश रावल ने राधेश्याम तिवारी का तो अक्षय खन्ना ने जीतू फ्रॉम वीडियोकॉन का रोल ऐसे निभाया कि लोगों के दिल में समा गया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

हंगामा फिल्म का म्यूजिक नदीम-श्रवण ने कंपोज किया था. गीतकार समीर अनजान थे. फिल्म में कुल 7 गाने रखे गए थे. फिल्म के गाने इंस्टेट हिट हुए थे. फिल्म के कुछ गाने ‘तेरा दिल मेरे पास रहने दे’, ‘परी-परी है एक परी’, और ‘हम तो हैं तेरे दोस्तों में’ आज भी उतने ही पॉप्युलर हैं. हंगामा फिल्म का एक गाना ‘चैन आपको मिला, मुझे दीवानगी मिली’ शान और साधना सरगम ने गाया था. दोनों ही प्लेबैक सिंगर इस गाने को फिल्म में नजर आते हैं. इस गाने की सिचुएशन, गाने के बोल दिल को छू लेने वाले थे.

दिलचस्प बात यह है कि यही गाना 15 अगस्त 2003 में रिलीज हुई इमरान हाशिमी-आफताब शिवदसानी-बिपासा बासु, इरफान खान-राहुल देव की फिल्म ‘फुटपाथ’ में भी सुनाई दिया था. इस गाने को आशा भोसले और एसपी बालासुब्रमणयम ने गाया था. दोनों गानों के बोल एक जैसे हैं. मेलोडी भी एक जैसी है, बस फील थोड़ा सा अलग है.

आपके मन में भी सवाल उठ रहा होगा कि एक ही गाना दो फिल्मों में कैसे नजर आया. दरअसल ये गाना नदीम-श्रवण ने 1993 में बन रही फिल्म ‘सनम ओ सनम’ के लिए रिकॉर्ड किया था लेकिन वो मूवी कभी रिलीज नहीं हुई. इस फिल्म में विनोद खन्ना, रीना रॉय, रोनित रॉय, जावेद जाफरी जैसे सितारे नजर आने वाले थे. फिल्म बीच में बंद हो गई और कभी रिलीज नहीं हुई. बाद में नदीम-श्रवण ने यही गाना ‘हंगामा’ फिल्म में रखवा लिया. हंगामा फिल्म हिट हो गई. उसके गाने भी इंस्टेट हिट हुए. फुटपाथ फिल्म ‘हंगामा’ 15 दिन बाद रिलीज हुई थी ऐसे में किसी का बहुत ज्यादा ध्यान इस गाने पर नहीं गया. हंगामा फिल्म का एक और गाना ‘परी परी एक परी’ अक्षय कुमार की 1999 की फिल्म ‘दिल का करार हो गया’ से मिलता-जुलता है

फुटपाथ फिल्म के पॉप्युलर गानों में ‘जरा देख मेरा दीवानापन, तेरे बिना कहीं जी ना लगे’, ‘सारी रात तेरी याद मुझे आती रही’ आज भी संगीत प्रेमियों के दिल में बसते हैं. फुटपाथ फिल्म में भी कुल 7 गाने रखे गए थे. दोनों ही फिल्मों का म्यूजिक टिप्स कंपनी के बैनर तले रिलीज हुआ था. फुटपाथ एक एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म थी जिसका डायरेक्शन विक्रम भट्ट ने किया था.

यह इमरान हाशिमी की डेब्यू फिल्म थी. यह मूवी महेश भट्ट की 1998 की फिल्म ‘अंगारे’ का रीमेक थी. फिल्म फ्लॉप रही थी लेकिन म्यूजिक बहुत मकबूल हुआ था. 5.5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 6.43 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह एक फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी.

<br />इधर, हंगामा फिल्म को गणेश जैन और पूजा गलानी ने प्रोड्यूस किया. टिप्स कंपनी के बैनर तले फिल्म को रिलीज कियाब गया था. 6 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 21 करोड़ का बिजनेस किया था. यह एक हिट फिल्म साबित हुई थी. 2003 में सबसे ज्यादा पैसे कमाने के मामले में यह फिल्म 13वें नंबर रही थी.