भारत के लिए गेम-चेंजर…10 छक्के और 6 चौके, ईशान किशन की तूफानी सेंचुरी ने कर दी रिकॉर्ड्स की बरसात, क्या बोले फैंस
Last Updated:
Ishan Kishan: इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में ईशान किशन की तूफानी पारी ने क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है और ईशान किशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं. खिलाड़ियों का कहना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई यह विस्फोटक पारी ईशान किशन की वर्ल्ड कप में ओपनर की दावेदारी को और मजबूत करती नजर आ रही है. ईशान किशन ने अपने बल्ले से जोरदार संदेश जरूर दे दिया है.
इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में ईशान किशन की तूफानी पारी ने क्रिकेट प्रेमियों के बीच नई बहस छेड़ दी है. 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए अब ईशान किशन की टीम इंडिया नंबर एक या दो पर खेलने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. शानदार फॉर्म और आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने चयनकर्ताओं और फैंस दोनों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में ईशान किशन ने 239 से अधिक के स्ट्राइक रेट से शतकीय पारी खेली. उन्होंने मात्र कुछ ही ओवरों में 10 छक्के और 6 चौके लगाते हुए विपक्षी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. करीब दो साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले ईशान ने यह साबित कर दिया कि वह बड़े मंच के खिलाड़ी हैं और दबाव में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.
भारत के लिए गेम-चेंजर- ईशान
लोकल 18 से बातचीत में मुजफ्फरपुर के युवा क्रिकेट खिलाड़ी अभिआर्य ने कहा कि ईशान किशन का यह कमबैक बेहद शानदार है. उन्होंने कहा कि जिस आक्रामक अंदाज में ईशान ने बल्लेबाजी की है, वह टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में भारत के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं. अगर उन्हें वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया जाता है तो भारतीय टीम और भी मजबूत होगी.
वहीं क्रिकेट खिलाड़ी गणेश कुमार का मानना है कि दो साल तक टीम से बाहर रहने के बावजूद ईशान किशन ने जिस तरह से वापसी की है, वह काबिले-तारीफ है. गणेश ने कहा कि फिलहाल ईशान पूरी तरह फॉर्म में हैं और वर्ल्ड कप में उन्हें मौका दिया जाता है तो वह विकेटकीपर के साथ-साथ एक बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाज की भूमिका भी निभा सकते हैं.
बल्ले से दिया जोरदार संदेश
इस विषय पर मुजफ्फरपुर के बबलू इलेवन के कोच मनोज कुमार ने बताया कि ईशान किशन ने कभी मुजफ्फरपुर के आरडीएस कॉलेज मैदान में अभ्यास किया था. मनोज कुमार ने कहा कि लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बाद भी ईशान का ऐसा प्रदर्शन यह दर्शाता है कि उनकी मेहनत और आत्मविश्वास आज भी बरकरार है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें