Jailer 2 में Rajinikanth-Shahrukh की जोड़ी, रिलीज डेट व कैमियो अपडेट
Last Updated:
रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ में शाहरुख के कैमियो की खबर सामने आते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. बताया जा रहा है कि फिल्म में रजनीकांत के ‘विश्वासपात्र’ यानी करीबी दोस्त बनकर शाहरुख खान नजर आने वाले हैं. फिल्म इस साल ही रिलीज होने वाली है. दोनों सुपरस्टार्स के एक ही फ्रेम में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
शाहरुख के फैंस के लिए खास तोहफा नई दिल्ली. रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. सुपरस्टार की ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन चुकी है. फिल्म में रजनीकांत लीड रोल में नजर आने वाले हैं. अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी है,जिस पर भी फैंस की नजरें टिकी हुई है.
दमदार रोल में होंगे शाहरुख खान
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो रजनीकांत की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म में शाहरुख खान के अजीज दोस्त वाले रोल की एंट्री उस वक्त होती है, जब रजनीकांत का रोल मुश्किलों में फंसा होता है, वह खुद को इस मंजर से निकालने के लिए अपने दोस्त को बुलाता है और शाहरुख की एंट्री होगी. यानी दो बड़े सुपरस्टार पर्दे पर एक सा नजर आने वाले हैं. शाहरुख फिल्म में उनके विश्वासपात्र के रोल में नजर आएंगे.
इस दिन शूट होगा शाहरुख का रोल
बात अगर रजनीकांत की फिल्म का शूटिंग की करें तो सुपरस्टार की इस फिल्म का फिलहाल, आखिरी शेड्यूल चेन्नई में शूट किया जा रहा है. लेकिन फिल्म के लिए शाहरुख का कैमियो अभी शूट नहीं किया गया है. मेकर्स ने उन्हें शूट के लिए डेट्स तो दे दी है. कहा जा रहा है कि इस महीने के आखिर में उनका कैमियो शूट किया जा सकता है.नेल्सन के लिखी और डायरेक्ट की गई जेलर 2 में रजनीकांत मुथुवेल पांडियन के रोल में ही नजर आएंगे. उनके अलावा फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और अन्ना राजन भी नजर आने वाले हैं.
बता दें कि अगर बात हम शाहरुख खान की आने वाली फिल्मों के बारे में करें तो वह जल्द ही फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं. उनकी ये फिल्म इसी साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. किंग खान के साथ उनकी बेटी सुहान खान भी नजर आने वाली है. शाहरुख और सुहाना के अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, रानी मुखर्जी और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिका में होंगे.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें