भरतपुर ढाबा स्टाइल दम आलू रेसिपी: देसी स्वाद का जादू | Bharatpur Dhaba Style Dum Aloo Recipe 2026
Last Updated:
Bharatpur Dhaba Style Dum Aloo Recipe: भरतपुर के ढाबों पर मिलने वाली देसी दम आलू की सब्जी अपने पारंपरिक स्वाद और धीमी आंच पर पकने की विधि के लिए मशहूर है. छोटे आलुओं और स्थानीय मसालों से तैयार यह सब्जी हाईवे से गुजरने वाले ट्रक चालकों और स्थानीय लोगों की पहली पसंद है. यह डिश भरतपुर की खानपान संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है, जो आज भी अपनी सादगी और जायके से सबको आकर्षित करती है.

भरतपुर में खानपान की बात हो और देसी स्वाद का ज़िक्र न आए, ऐसा संभव नहीं है. ब्रज क्षेत्र की इस ऐतिहासिक नगरी में आज भी पारंपरिक और सादा व्यंजन लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं. इन्हीं खास देसी व्यंजनों में दम आलू की सब्जी का नाम प्रमुखता से लिया जाता है. जो खास तौर पर यहाँ के ढाबों की पहचान बन चुकी है. भरतपुर शहर और उसके आसपास के हाईवे व प्रमुख मार्गों पर स्थित ढाबों पर बनने वाली दम आलू की सब्जी न सिर्फ स्थानीय लोगों, बल्कि दूर-दराज़ से आने वाले ट्रक चालकों और यात्रियों की भी पहली पसंद मानी जाती है.

भरतपुर के ढाबों पर बनने वाली दम आलू की सब्जी पूरी तरह देसी अंदाज़ में तैयार की जाती है. इसमें छोटे आलुओं का उपयोग किया जाता है. जिन्हें पहले हल्का उबालकर फिर मसालों में अच्छी तरह से पकाया जाता है. देसी घी या सरसों के तेल में तैयार होने वाली यह सब्जी अपने खास स्वाद और खुशबू के लिए जानी जाती है. इसमें डाले जाने वाले पारंपरिक मसाले जैसे धनिया, लाल मिर्च, हल्दी और गरम मसाला दम आलू को एक अलग ही पहचान देते हैं.

इस सब्जी की सबसे बड़ी खासियत है इसका धीमी आंच पर पकना. ढाबों पर कढ़ाही में दम देकर पकाई जाने वाली दम आलू की सब्जी में मसाले पूरी तरह से आलुओं के अंदर तक समा जाते हैं. यही वजह है कि इसका स्वाद बेहद लाजवाब और यादगार होता है. मसालों की खुशबू दूर से ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है और राह चलते यात्री ढाबे पर रुकने को मजबूर हो जाते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

दम आलू की मांग साल भर बनी रहती है. लेकिन सर्दियों में इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ जाती है. खासतौर पर ट्रक चालक लंबे सफर के दौरान सादा, पेट भरने वाला और स्वादिष्ट भोजन पसंद करते हैं. ऐसे में दम आलू उनके लिए एक परफेक्ट विकल्प बन जाता है. इसे आमतौर पर तंदूरी रोटी, तवा रोटी या सादी रोटी के साथ परोसा जाता है. जो इसके स्वाद को और भी बढ़ा देता है.

आज के समय में जब फास्ट फूड और आधुनिक व्यंजन तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. ऐसे में भरतपुर के ढाबों पर मिलने वाली देसी दम आलू की सब्जी पारंपरिक खानपान संस्कृति को जीवित रखे हुए है. सादा, स्वादिष्ट और देसी तरीके से तैयार यह सब्जी न सिर्फ लोगों की थाली का हिस्सा है. बल्कि भरतपुर की खानपान पहचान भी बन चुकी है.