Public Opinion : पेट्रोल-डीजल के दाम हो कम, महंगाई पर लगे लगाम…आगरा के लोगों ने वित्त मंत्री से की मांग
Last Updated:
Public Opinion : आगरा में लोगों ने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों पर नाराजगी जताई है. नागरिकों ने सरकार से इन्हें जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि महंगाई से बजट बिगड़ गया है और सैलरी का बड़ा हिस्सा ईंधन में खर्च हो रहा है.
आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी लोगों ने पेट्रोल डीजल के दामों को कम करने की अपील की है. लोगों ने कहा है कि पेट्रोल, डीजल और CNG इतनी महंगी है कि सारा बजट उसी में खर्च हो जाता है. आगरा के लोगों ने कहा कि सरकार महंगाई पर रोक नहीं लगा रही है. दिन पर दिन हर चीज महंगी होती जा रही है. उन्हेंने कहा कि सारी सेलरी पेट्रोल डीजल में ही चली जाती है. लोगों ने सरकार से अपील की है कि पेट्रोल डीजल को GST के दायरे में लाएं, जिससे इसके दाम भी कम हो सके.
पेट्रोल डीजल को GST के दायरे में किया जाना चाहिए
महंगाई की वजह से बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है
आगरा के लोगों ने महंगाई का विरोध किया लोगों ने कहा कि महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि पूरा बजट ही बिगड चुका है. आगरा निवासी रंजीत सिंह ने कहा कि पेट्रोल डीजल सस्ते होने से कम से कम ऑफिस आने जाने में राहत मिलेगी. पेट्रोल डीजल सस्ता होना चाहिए. आगरा निवासी रमेश कुमार ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम कम होने से बजट पर काफी असर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि अभी सारे पैसे पेट्रोल में ही चले जाते हैं. फिर किचन का खर्चा है, घर का किराया है, बिजली का बिल है और भी कई खर्चे होते हैं. रमेश ने कहा कि महंगाई पर लगाम लगाना बेहद जरूरी है वरना आम आदमी बहुत ज्यादा परेशान हो जायेगा….
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें