WI vs SA 3rd T20I: 6 बॉल 16 रन… आखिरी ओवर में रोमांच की हदें पार, वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को तीसरे T20 में हराया, सीरीज मेजबानों के नाम

Share to your loved once


Last Updated:

WI vs SA 3rd T20I Last Over Thrill: साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से जीत ली. हालांकि, तीसरे टी20 में रोमांच का जबरदस्त तड़का लगा. बारिश से प्रभावित रहा यह मुकाबला आखिरी ओवर में पहुंचा, जहां साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 6 गेंदों में 16 रन बनाने थे. शमर जोसेफ ने यह रन डिफेंड करते हुए विंडीज को 6 रन से जीत दिला दी.

आखिरी ओवर में रोमांच की हदें पार, WI ने साउथ अफ्रीका को तीसरे T20 में हरायावेस्टइंडीज ने जीता तीसरा टी20. सीरीज साउथ अफ्रीका के नाम.

नई दिल्ली. T20 वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीकी दौरे पर तीन मैचों की T20 सीरीज खेलने गई वेस्टइंडीज टीम को हार का सामना करना पड़ा. साउथ अफ्रीका ने सीरीज 2-1 से नाम की. हालांकि, तीसरे टी20 में रोमांच का जबरदस्त तड़का लगा. जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में बारिश के चलते 10-10 ओवर का मुकाबला हुआ, जिसमें वेस्टइंडीज ने आखिरी ओवर में बाजी मारी। साउथ अफ्रीका को आखिरी 6 गेंदों पर 16 रन बनाने थे, लेकिन शमर जोसेफ ने जबरदस्त बॉलिंग करते हुए यह रन डिफेंड कर वेस्टइंडीज को जीत दिला दी.

आखिरी ओवर का रोमांच
शाई होप (48) और सिमरन हेटमायर (48*) की तूफानी बैटिंग से वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवर में 114/3 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में साउथ अफ्रीका ने 9 ओवर में 5 विकेट खोकर 109 रन बना लिए थे. उसे आखिरी ओवर में 16 रन की दरकार थी. क्रीज पर थे ट्रिस्टन स्टब्स और जेसन स्मिथ. गेंद शमर जोसेफ के हाथों में थी. पहली तीन गेंदों पर एक चौके के साथ सात रन बने. जोसेफ ने चौथी गेंद पर स्मिथ को बोल्ड कर बड़ा झटका दिया. पांचवीं गेंद इवेंटफुल रही. कॉर्बिन बॉश का शॉट खेलते वक्त बल्ला टूट गया और गेंद हवा में चली गई, लेकिन रोवमैन पॉवेल ने कैच टपका दिया. इस बीच बल्लेबाज दो रन के लिए दौड़ पड़े. हालांकि, रक ही नहीं मिला, क्योंकि बॉश टूटे बल्ले को क्रीज के अंदर टच कराने की कोशिश में थोड़ा दूर रह गए, जिससे यह शॉर्ट रन काउंट हुआ. आखिरी गेंद पर सिंगल मिला. इस तरह जोसेफ ने ओवर में 9 रन देकर विंडीज को रोमांचक जीत दिलाई.

वेस्टइंडीज ने जीता तीसरा टी20. सीरीज साउथ अफ्रीका के नाम.

गुडाकेश मोती की शानदार बॉलिंग
वेस्टइंडीज के लिए गुडाकेश मोती ने शानदार बॉलिंग करते हुए तीन विकेट चटकाए. उन्होंने दो ओवर में सिर्फ 17 रन खर्च कर सही समय पर क्विंटन डिकॉक (28), डेवाल्ड ब्रेविस (17) और रेयान रिकेल्टन (15) के बड़े विकेट झटके, जिसने साउथ अफ्रीका को जीत के दूर कर दिया. उनके अलावा जेसन होल्डर, शमर जोसेफ और अकील होसेन ने एक-एक विकेट लिया. साउथ अफ्रीका को अंत में जेसन स्मिथ ने तेज बैटिंग कर जीत दिलाने की कोशिश की, जोसेफ ने उन्हें आउट कर उम्मीदें खत्म कर दीं. स्मिथ ने 10 गेंदों में 26 रन बनाए.

होप-हेटमायर ने की गेंदबाजों की कुटाई
शाई होप और सिमरन हेटमायर ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की. दोनों बल्लेबाजों ने 48-48 रन की पारी खेली. होप ने 25 गेंदों में यह रन बनाए, जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल रहे, जबकि हेटमायर ने 22 गेंदों वाली अपनी इस नॉटआउट पारी में 6 छक्के और एक चौका लगाया. उनके अलावा रोवमैन पॉवेल ने 13 रन बनाए. साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगीडी, केशव महाराज और क्वेना मफाका ने एक-एक विकेट लिया. इस मैच से पहले साउथ अफ्रीका ने दो जीत के साथ सीरीज पर कब्जा जमा लिया था.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

आखिरी ओवर में रोमांच की हदें पार, WI ने साउथ अफ्रीका को तीसरे T20 में हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP