बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ की हुंकार, सनी देओल की फिल्म ने ‘वॉर 2’ को चटाई धूल, ‘मर्दानी 3’ की कमाई में आया उछाल

Share to your loved once


Last Updated:

Border 2 vs Mardaani 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ एक ही नाम की गूंज है और वो है सनी देओल. उनकी फिल्म बॉर्डर 2 ने सिनेमाघरों में ऐसी हुंकार भरी है कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स ताश के पत्तों की तरह ढह रहे हैं. महज 9 दिनों के भीतर इस वॉर-ड्रामा ने ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़कर हर किसी को हैरान कर दिया है. दूसरी तरफ, कमाई के मामले में रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने भी रफ्तार पकड़ दी है.

ख़बरें फटाफट

'बॉर्डर 2' ने 'वॉर 2' को चटाई धूल, 'मर्दानी 3' की कमाई में दूसरे दिन आया उछालसनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के सामने ‘मर्दानी 3’ ने दिखाया जोर.

नई दिल्ली. सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान थमता नजर नहीं आ रहा है. 23 जनवरी को रिलीज हुई इस वॉर ड्रामा ने थिएटर्स में ऐसी दहाड़ मारी है कि फिल्म ने 250 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की यह मूवी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. इस बीच 30 जनवरी को रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ भी रिलीज हो चुकी है. चलिए आपको बताते हैं कि इस मूवी ने दूसरे दिन कितने करोड़ का बिजनेस किया.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, बॉर्डर 2 फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ का शानदार बिजनेस किया था. दूसरे शुक्रवार यानी 8वें दिन कलेक्शन थोड़ा धीमा रहा और 10.75 करोड़ की कमाई हुई. मगर दूसरे शनिवार को ‘बॉर्डर 2’ कमाई के मामले में फिर से लंबी छलांग लगाई. 9वें दिन फिल्म ने 17.68 करोड़ का बिजनेस कर लिया, जिसके साथ ही इसका कुल घरेलू कलेक्शन अब 252.68 करोड़ हो गया है.

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने ‘वॉर 2’ को चटाई धूल

बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का जलवा ऐसा है कि इसके सामने बाकी फिल्में पानी भरती नजर आ रही हैं. इसने कमाई के मामले में एक और बड़ा कीर्तिमान रच दिया है. बॉर्डर 2 ने ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. साल 2025 में आई इस मूवी ने 236.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. जिस रफ्तार से ‘बॉर्डर 2’ आगे बढ़ रही है, उससे लगा रहा है कि यह जल्द ही 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी.

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 2’ ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार

30 जनवरी को रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है. पहले दिन इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़त देखने को मिली. सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को रानी मुखर्जी की फिल्म ने 6 करोड़ की कमाई कर ली. इस फिल्म ने दो दिनों में भारत में 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया.

साल 1997 की फिल्म का सीक्वल है सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’

बता दें कि अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ साल 1997 की आइकॉनिक फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है. टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारों की फौज है. वहीं दूसरी तरफ, रानी मुखर्जी अपनी मशहूर सीरीज की तीसरी फिल्म ‘मर्दानी 3’ के साथ पर्दे पर लौटी हैं. आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस और अभिराज मीनवाला के निर्देशन में बनी यह फिल्म रानी के फिल्मी करियर के 30 साल पूरे होने के मौके पर रिलीज हुई है.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

homeentertainment

‘बॉर्डर 2’ ने ‘वॉर 2’ को चटाई धूल, ‘मर्दानी 3’ की कमाई में दूसरे दिन आया उछाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP