IND vs NZ: ईशान किशन नहीं, 35 साल के इस खिलाड़ी को मिला प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड

Share to your loved once


Last Updated:

Suryakumar Yadav Player of the series IND vs NZ T20Is: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड मिला. सूर्यकुमार इस सीरीज में न सिर्फ फॉर्म में लौटे, बल्कि दमदार बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने सबसे ज्यादा रन भी बनाए. सूर्यकुमार यादव ने 5 मैचों में लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए.

ईशान किशन नहीं, 35 साल के इस खिलाड़ी को मिला प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्डसूर्यकुमार यादव को मिला प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड

नई दिल्ली. T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया बुलंद हौसलों के साथ खेलने उतरेगी. सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में 4-1 से शिकस्त देकर अपनी प्रचंड फॉर्म को दर्शाया. ईशान किशन के तूफानी शतक के बाद अर्शदीप सिंह गेंद के साथ न्यूजीलैंड पर कहर बनकर टूटे, जिससे भारत ने पांचवें टी20 में बड़ी जीत की. ईशान किशन ने पहला टी20 इंटरनेशनल शतक बनाया. 103 रन की मैच विनिंग पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. हालांकि, प्लेयर ऑफ द सीरीज बने कप्तान सूर्यकुमार यादव, जिन्होंने 5 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाए.

कौन बना प्लेयर ऑफ द सीरीज?
इस सीरीज से पहले सूर्यकुमार यादव की फॉर्म को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे, खासकर टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए. हालांकि, सूर्या न सिर्फ फॉर्म में लौटे, बल्कि उन्होंने रनों का अंबार लगाते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी जीत लिया. भारतीय कप्तान ने 5 मुकाबलों में तीन बार 50 रन का आंकड़ा पार किया. जिसमें दो बार उन्होंने नाबाद अर्धशतक बनाए. उनके बल्ले से कुल 242 रन निकले, जिसमें 25 चौके और 14 छक्के भी शामिल रहे. सीरीज में उनके स्कोर 32. 82*, 57*, 8, 63 रहे. सूर्या से यही प्रचंड फॉर्म टी20 वर्ल्ड कप में भी देखने को उम्मीद होगी.

सूर्यकुमार यादव ने टी20 में बनाया सबसे तेज 3000 पूरा करने का रिकॉर्ड.

सूर्या ने बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
पांचवें टी20 मैच में सूर्या के बल्ले से 30 गेंदों में ताबड़तोड़ अंदाज में 63 रन निकले. उन्होंने 210 के स्ट्राइक रेट से कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं. छह छक्के और चार चौके वाली अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड पर कब्जा जमा लिया. सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम गेंदों में 3000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 1822 गेंदों में 3000 रन पूरे किए. पहले यह रिकॉर्ड यूएई की मुहम्मद वसीम के नाम था, जिन्होंने 1947 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी. सूर्यकुमार यादव भारत के लिए इस फॉर्मेट में 3000 रन बनाने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद तीसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

ईशान किशन नहीं, 35 साल के इस खिलाड़ी को मिला प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP