UP Weather Live: यूपी के इन जिलों में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश, 40KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें IMD का अपडेट

Share to your loved once


UP Weather Live : उत्तर प्रदेश में अजब मौसम का गजब खेल जारी है. कोहरा और ठंड के बीच फिर यूपी में बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी हुआ है. अनुमान है कि रविवार को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. इस दौरान काले बादलों की आवाजाही भी नजर आएगी. वहीं पूर्वी यूपी के कई जिलों में आज कोहरा और कोल्ड डे को लेकर अलर्ट जारी हुआ है. अनुमान है कि अगले 24 घंटे में यूपी के अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा. लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 1 फरवरी को पश्चिमी यूपी में काले बादलों की आवाजाही नजर आएगी. इस दौरान मध्यम से हल्की बारिश की भी संभावना है. वहीं आज पूर्वी यूपी के कई जिलों में ठंड का अटैक जारी रहेगा. वहीं 2 फरवरी को पश्चिमी यूपी के पूर्वी यूपी में काले बादल नजर आएंगे. इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना है.

कहीं गरज-चमक के साथ बारिश तो कहीं छाएं रहेगा कोहरा

मौसम विभाग का अनुमान है रविवार को शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद, हापुड़, संभल, रामपुर, बरेली, बुलंदशहर, बदायूं, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, औरया, जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा और ललितपुर में काले बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश हो सकती है. वहीं श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज में ठंड का कहर देखने को मिलेगा.

यहां मौसम रहेगा साफ
वहीं वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, आजमगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अमेठी, रायबरेली, कानपुर, चित्रकुट, कौशाम्बी,लखीमपुर खीरी, बस्ती, अयोध्या, हरदोई,  कन्नौज और सीतापुर में आसमान साफ होगा.यहां धूप भी खिली रहेगी.

लखनऊ-नोएडा में ऐसा होगा मौसम
राजधानी लखनऊ में रविवार को  आसमान में थोड़े बादल छाएं रहेंगे. वहीं 2 फरवरी को यहां हल्की बारिश की भी संभावना है.अनुमान है आज यहां न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.वहीं अगले 24 घण्टे में इसमें थोड़ी बढ़ोतरी होगी.बात दिल्ली से सटे नोएडा की करे तो आज वहां काले बादल छाएं रहेंगे.इस दौरान यहां हल्की बारिश भी हो सकती है.अनुमान है नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस होगा.

3 दिन बाद फिर आएगी कमी
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फरवरी में एक के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है.पहला पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी और दूसरा 5 फरवरी को उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा.अनुमान है अगले 3 दिनों बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी.उसके बाद इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP