India clinch t20 series by 4-1: ईशान किशन के तूफान के बाद अर्शदीप सिंह की सुनामी…पहाड़ जैसे लक्ष्य के नीचे दब गया न्यूजीलैंड
Last Updated:
India clinch t20 series by 4-1: ईशान किशन की पहली टी20 इंटरनेशनल शतक के दम पर भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 271 रन बनाए. भारत की ओर से ईशान ने 103 रन की पारी खेली वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों पर 63 रन बनाए जबकि 17 गेंदों पर धुआंधार 42 रन कूट दिए. टीम इंडिया ने 46 रन से इस मैच को जीता. भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से जीत ली. टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और न्यूजीलैंड की यह आखिरी सीरीज थी. इसके बाद दोनों टीमें 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगी. टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत और श्रीलंका में होगा.
भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से जीती. नई दिल्ली. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज 4-1 से जीत ली. टीम इंडिया की वर्ल्ड कप से पहले यह आखिरी सीरीज थी. भारत ने सीरीज के अंतिम टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 46 रन से हरा दिया. टीम इंडिया की जीत में कमबैक मैन ईशान किशन के शतक का अहम रोल रहा जिन्होंने 42 गेंदों पर इस फॉर्मेट में अपनी पहली सेंचुरी पूरी की. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी कमाल की पारी खेली जबकि हार्दिक पंड्या ने बाकी का काम पूरा किया. सूर्या ने 30 गेंदों पर 63 रन बनाए वहीं पंड्या ने 17 गेंदों पर 42 रन ठोके. गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह छाए रहे. जिन्होंने 4 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट चटकाए.
भारत की ओर से रखे गए 272 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19.4 ओर में 225 रन बना सकी. कीवी टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए जिससे टीम बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रही. ओपनर फिन एलेन ने जरूर जज्बा दिखाया और 38 गेंदों पर 80 रन बनाए लेकिन बाद में उनका भी धैर्य जवाब दे गया. भारतीय गेंदबाजों का खौफ ये रहा कि विपक्षी कप्तान मिचेल सैंटनर खाता भी नही खोल सके. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए. जबकि अक्षर पटेल के खाते में तीन विकेट गए.
भारत ने 5 मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से जीती.
संजू सैमसन नहीं दिखा सके बलले से कमाल
संजू सैमसन तो बल्ले का कमाल नहीं दिखा सके. लेकिन ईशान किशन के शानदार शतक ने उसकी कमी पूरी कर दी. जिसके दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में विकेट पर 271 रन बनाए. ईशान ने 43 गेंद में 103 रन बनाए जिसमें छह चौके और दस छक्के शामिल थे. यह टी20 प्रारूप में उनका पहला शतक है. वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंद में चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 63 रन की पारी खेली. दोनों ने करीब दस ओवर में 137 रन की साझेदारी की.
संजू सैमसन लगातार पांचवीं बार नाकाम रहे
इस सीरीज में लगातार पांचवीं बार नाकाम रहे सैमसन (छह) की टी20 विश्व कप की उम्मीदों को करारा झटका लगा है. वह लॉकी फर्ग्युसन की गेंद पर आउट हुए. अभिषेक शर्मा ( 16 गेंद में 30 रन ) ने शुरूआत तो अच्छी की लेकिन फर्ग्युसन की तेज रफ्तार गेंद पर विकेट गंवा बैठे. भारत का स्कोर पावरप्ले के बाद दो विकेट पर 54 रन था. इसके बाद सूर्यकुमार और ईशान ने मोर्चा संभाला. चोट के कारण चौथे टी20 से बाहर रहे ईशान ने मैदान के चारों ओर स्ट्रोक्स लगाए. उन्होंने फर्ग्युसन को एक्स्ट्रा कवर पर छक्का और चौका लगाकर दबाव बना दिया.
पंड्या ने भारत को टी20 इतिहास में चौथी बार 250 के पार पहुंचाया
ईशान ने ईश सोढी को चौका लगाकर अपना अर्धशतक 28 गेंदों में पूरा किया. वहीं टी20 क्रिकेट में तीन हजार रन पूरे करने वाले सूर्यकुमार ने जैकब डफी को छक्का लगाकर 26 गेंद में पचासा पूरा किया. ईशान ने भी टी20 क्रिकेट में एक हजार रन पूरे कर लिए. उन्होंने सोढी को 12वें ओवर में चार चौके और दो छक्के लगाकर 29 रन दिए. इस बीच सूर्यकुमार को बायें हाथ के स्पिनर मिचेल सेंटनेर की गेंद पर टिम सीफर्ट ने स्टम्प आउट किया. ईशान ने 42 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और सेंटनेर को छक्का लगाकर इस आंकड़े को छुआ. उन्होंने दूसरा अर्धशतक सिर्फ 14 गेंद में पूरा कर डाला. डफी की गेंद पर हालांकि वह स्क्वेयर लेग में ग्लेन फिलिप्स को कैच देकर लौटे. पंड्या ने आखिरी ओवरों में 17 गेंद में 42 रन बनाकर भारत को उसके टी20 इतिहास में चौथी बार 250 रन के पार पहुंचाया.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें