Turning Point: अटक गई थीं सांसे, अक्षर पटेल की एक बॉल ने बदला मुकाबला

Share to your loved once


Last Updated:

Axar patel takes Finn Allen wicket turns match: ईशान किशन की सेंचुरी और सूर्यकुमार यादव की फिफ्टी के बाद अर्शदीप सिंह के 5 विकेट के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को 5 मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में हराकर 4-1 से जीत दर्ज की. इस आखिरी टी20 में अक्षर पटेल की एक बॉल ने मैच का रुख बदल दिया. फिन एलन को 80 रन पर आउट कर उन्होंने भारत के हाथ से निकल रहे मुकाबले में वापसी कराई.

Turning Point: अटक गई थीं सांसें, अक्षर पटेल की उस एक बॉल ने पलट दिया पूरा मैचअक्षर पटेल के फिन एलन की विकेट ने पलट दिया मैच का पासा

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबला जीतकर 5 मैचों की टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया. ईशान किशन की तूफानी सेंचुरी और कप्तान सूर्यकुमार यादव की आतिशी फिफ्टी के दम पर भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 271 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरे न्यूजीलैंड के लिए एलन फिन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर मैच का रुक मोड़ दिया था लेकिन अक्षर पटेल की एक बॉल ने भारत की वापसी कराई. पूरी टीम 225 रन पर सिमट गई.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज अहम मानी जा रही थी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी टीम ने एक और टीम को पस्त कर दिया. ईशान किशन 10 छक्के और 6 चौके के दम पर खेली गई 103 रन की पारी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी. दूसरी छोर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आकर 6 छक्के और 4 चौके 63 रन जमाकर बड़े की बुनियाद तैयार की. हार्दिक पंड्या ने आखिर में आकर महज 17 बॉल पर 42 रन ठोकर भारत को 271 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP