नीलम कोठारी कैसे बनीं शाहरुख-गौरी की शादी की वजह, एक्ट्रेस ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Share to your loved once


Last Updated:

80 और 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर एक दिलचस्प खुलासा किया है. नीलम के अनुसार, शाहरुख खान ने खुद उन्हें बताया कि उनकी और गौरी की शादी की एक वजह नीलम भी हैं. दरअसल, अपने शुरुआती दिनों में शाहरुख और गौरी, नीलम के बड़े फैन थे और अक्सर उनकी फिल्में देखने साथ जाया करते थे. इन्ही सिनेमाई मुलाकातों के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए. आज सफल ज्वेलरी डिजाइनर नीलम ने खुशी जताई कि उनकी फिल्मों ने बॉलीवुड की इस आइकॉनिक रियल लाइफ जोड़ी को मिलाने में मदद की.

ख़बरें फटाफट

नीलम कोठारी कैसे बनीं शाहरुख-गौरी की शादी की वजह, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सानीलम कोठारी ने सिंगिंग शो में सुनाया मजेदार किस्सा

नई दिल्ली: बॉलीवुड की ‘किंग ऑफ रोमांस’ कही जाने वाली शाहरुख खान और गौरी खान की जोड़ी आज एक मिसाल मानी जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस आइकॉनिक लव स्टोरी को परवान चढ़ाने में 80 और 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री नीलम कोठारी का भी एक अनूठा हाथ रहा है? हाल में नीलम ने एक रियलिटी शो के दौरान इस दिलचस्प राज से पर्दा उठाकर फैंस को हैरान कर दिया.

सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के खास एपिसोड ‘सीजन ऑफ लव’ में पहुंची नीलम कोठारी ने बताया कि कुछ समय पहले शाहरुख खान ने खुद उन्हें एक पुरानी याद बताई थी. नीलम ने बताया कि शाहरुख ने उनसे कहा था-जानती हो नीलम, गौरी और मेरी शादी की एक वजह तुम भी हो.’ नीलम ने इस रहस्य को विस्तार से बताते हुए बताया कि जब वे अपने करियर के शिखर पर थीं और एक के बाद एक हिट फिल्में दे रही थीं, तब शाहरुख और गौरी उनके बहुत बड़े फैन हुआ करते थे. शाहरुख ने उन्हें बताया कि वह और गौरी अक्सर नीलम की फिल्में देखने के लिए सिनेमाहॉल जाया करते थे. यही वह समय था जब फिल्मों के बहाने दोनों को साथ वक्त बिताने का मौका मिला, वे एक-दूसरे के करीब आए और धीरे-धीरे उनकी लव स्टोरी आगे बढ़ी.

सुनहरे पर्दे की एक्ट्रेस से सफल बिजनेसवुमन
नीलम कोठारी ने हंसते हुए माना कि उन्हें कभी इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनकी फिल्में असल जिंदगी में किसी के घर बसने का कारण बनेंगी. 90 के दशक में नीलम की जोड़ी गोविंदा और चंकी पांडे के साथ ब्लॉकबस्टर मानी जाती थी. उन्होंने ‘लव 86’, ‘इल्जाम’, ‘आग ही आग’ और ‘एक लड़का एक लड़की’ जैसी सफल रोमांटिक फिल्में दीं. इसके अलावा ‘हम साथ साथ हैं’ में उनकी सादगी ने सबका दिल जीता. आज नीलम न केवल एक अभिनेत्री हैं, बल्कि एक सफल ज्वेलरी डिजाइनर भी हैं. उन्होंने हाल में अपना खुद का ब्रांड लॉन्च किया है और वह बिजनेस की दुनिया में एक बड़ा नाम बन चुकी हैं.

ओटीटी पर दोबारा वापसी
नीलम की लोकप्रियता का दूसरा दौर नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ के साथ शुरू हुआ. इस शो में उनकी पर्सनैलिटी, स्टाइल और शालीनता को नई पीढ़ी ने भी खूब सराहा. यह शो उनके निजी और पेशेवर जीवन के उतार-चढ़ाव को बारीकी से दिखाता है, जिससे नीलम एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई हैं.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

homeentertainment

नीलम कोठारी कैसे बनीं शाहरुख-गौरी की शादी की वजह, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP