सिर्फ पीएम मोदी की इजरायल यात्रा सच, बाकी सब बकवास; MEA ने एपस्टीन फाइल्स के दावे को बताया ‘कोरी कल्पना’

Share to your loved once


Last Updated:

सिर्फ पीएम मोदी की इजरायल यात्रा सच, बाकी सब बकवास; एपस्टीन फाइल्स पर MEAजेफरी एपस्टीन की जेल में उसकी मौत हो गई थी. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. विदेश मंत्रालय (MEA) ने शनिवार को उन मीडिया रिपोर्ट्स को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा को विवादास्पद ‘एपस्टीन फाइल्स’ (Epstein Files) से जोड़ने की कोशिश की गई थी. मंत्रालय ने एक सख्त बयान जारी करते हुए कहा कि एक वायरल ईमेल में किए गए दावे महज एक दोषी अपराधी की “घटिया और बेबुनियाद कल्पनाएं” हैं. मंत्रालय ने साफ कर दिया कि जुलाई 2017 में पीएम मोदी की आधिकारिक इजरायल यात्रा के अलावा इन रिपोर्ट्स में कोई भी सच्चाई नहीं है. गौरतलब है कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इस मुद्दे को लेकर सरकार से सवाल पूछे थे, जिसके बाद यह तीखी प्रतिक्रिया आई है.

‘अपराधी की कल्पना को नजरअंदाज करें’
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उन्हें तथाकथित ‘एपस्टीन फाइल्स’ से जुड़े एक ईमेल संदेश की रिपोर्ट्स देखने को मिली हैं. मंत्रालय ने कहा, “जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री की आधिकारिक इजरायल यात्रा के तथ्य के अलावा, उस ईमेल में किए गए बाकी सभी संकेत एक दोषी अपराधी की घटिया और बेबुनियाद कल्पनाएं मात्र हैं.” सरकार ने कड़े शब्दों में कहा कि इन बातों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जाना चाहिए और इसे अवमानना (Contempt) के योग्य समझा जाना चाहिए. मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि पीएम की यात्रा एक कूटनीतिक दौरा था, जिसे किसी स्कैंडल से जोड़ना गलत है.

क्या है विवाद और कांग्रेस का सवाल?
दरअसल, जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) एक अमेरिकी फाइनेंसर था, जो सेक्स ट्रैफिकिंग के गंभीर आरोपों में घिरा था और जेल में उसकी मौत हो गई थी. हाल ही में उससे जुड़े कुछ पुराने ईमेल और दस्तावेज सोशल मीडिया पर वायरल हुए. इनमें से एक कथित ईमेल में पीएम मोदी की यात्रा का जिक्र होने का दावा किया गया था. इसी को आधार बनाकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सरकार पर निशाना साधा था और स्पष्टीकरण मांगा था. अब विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर इन दावों को “कोरी कल्पना” बताकर विपक्ष के आरोपों की हवा निकाल दी है.

पवन खेड़ा ने सरकार को घेरा
कांग्रेस नेता ने लिखा, “यह राष्ट्रीय शर्म की बात है कि जेफरी एपस्टीन – USA का एक दोषी मानव तस्कर, बाल यौन अपराधी और सीरियल रेपिस्ट – ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसकी “सलाह मानी और US राष्ट्रपति के फायदे के लिए इज़रायल में नाचे और गाए. वे कुछ हफ़्ते पहले मिले थे. यह काम कर गया!” यह कि भारत के PM का ऐसे बदनाम व्यक्ति से संबंध हो सकता है, यह फैसले, पारदर्शिता और राजनयिक शिष्टाचार पर गंभीर सवाल उठाता है.

उन्होंने आगे लिखा, “अब यह साफ़ है कि प्रधानमंत्री का जेफरी एपस्टीन के साथ सीधा, बिना बताया हुआ संबंध था, जिसकी मशहूर क्लाइंट्स की लिस्ट ने एपस्टीन फाइलों के जारी होने के बाद से ही तबाही मचा रखी है. एपस्टीन और नरेंद्र मोदी के बीच यह अक्षम्य संबंध राष्ट्रीय गरिमा और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा का मामला है, जिसके लिए प्रधानमंत्री से तुरंत जवाबदेही की मांग की जाती है.”

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

homenation

सिर्फ पीएम मोदी की इजरायल यात्रा सच, बाकी सब बकवास; एपस्टीन फाइल्स पर MEA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP