‘बेटी गंदा गीत लिखा है’ रिकॉर्डिंग के समय शर्मिंदा हुए गीतकार, रिलीज होते ही छाए गाने, आशा भोसले को मिली बदनामी

Share to your loved once


Last Updated:

आशा भोसले ने अपनी जिंदादिल आवाज से भारतीय संगीत की दिशा बदली. उन्होंने बहन लता मंगेशकर से इतर बेबाक और बोल्ड गाने गाए. उन्हें शोहरत तो मिली, मगर उनके गाए कुछ गाने आकाशवाणी में बैन हुए. एक गाने की रिकॉर्डिंग के वक्त गीतकार भी अपने बोलों पर शर्मिंदा हो गए थे. आज हम आशा भोसले के उन दो गानों के बारे मे बताएंगे, जिनसे उनके करियर को नई ऊंचाई मिली, लेकिन इनसे समाज की हदों और सेंसरशिप को सीधी चुनौती भी मिली. ‘ऑल इंडिया रेडियो’ ने गानों की ‘बोल्डनेस की वजह से बैन लगा दिया था, लेकिन समय के साथ लोगों ने गानों को स्वीकारा. आज यह कालजयी गाने खूब सुने जाते हैं.

asha bhosle, Piya Tu Ab To Aaja song, asha bhosle song, rd burman song, dum maro dum, asha bhosle song Piya Tu Ab To Aaja, asha bhosle dum maro dum, bollywood songs, hindi songs

नई दिल्ली: भारतीय संगीत जगत की आशा भोसले एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने पारंपरिक गायकी की सीमाओं को तोड़कर एक नई पहचान बनाई. उन्होंने आज से करीब 54 साल पहले आशा भोसले ने दो ऐसे गाने गाए थे, जिन्होंने न सिर्फ संगीत की दुनिया में तहलका मचाया, बल्कि उस दौर के समाज और सेंसरशिप की हदों को भी चुनौती दी. गानों ने आशा भोसले को शोहरत दिलाई, लेकिन उनकी बदनामी भी हुई. गीतकार मजरूह सुल्तान पूरी को एक गाने की रिकॉर्डिंग के वक्त शर्मिंदगी भी महसूस हुई.

The impact of those tracks was inseparable from the voice behind them. Over the years, Indian cinema has seen many legendary singers, but few families have shaped the industry the way the Mangeshkars did. While Lata Mangeshkar became the gold standard for melody and grace, her younger sister carved her own fearless path. Known for her wide vocal range and unmatched adaptability, Asha Bhosle brought a freshness that challenged conservative ideas of how a female voice should sound in films. She sang across genres and languages, never limiting herself to one image or style.

70 के दशक में जहां लता मंगेशकर की आवाज शालीनता और मधुरता का प्रतीक थी, वहीं आशा भोसले ने अपनी ‘वाइड वोकल रेंज’ के जरिए एक बेखौफ और मॉडर्न पहचान बनाई. उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ आरडी बर्मन से मुलाकात थी. इस जोड़ी ने मिलकर 1971 की फिल्म ‘कारवां’ का गाना ‘पिया तू अब तो आजा’ और ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का गाना ‘दम मारो दम’ तैयार किया. ये गाने अपने दौर से बहुत आगे थे, जिनमें वेस्टर्न संगीत का असर और बोलों में बेबाकी और खुलापन साफ झलकता था.

A major turning point in her career came through her collaboration with composer R. D. Burman, fondly known as Pancham. Together, they created music that felt modern, youthful, and sometimes provocative. In the early 1970s, their songs stood out for their Western influences and daring themes. Among them were Piya Tu Ab To Aaja from Caravan and Dum Maaro Dum from Hare Rama Hare Krishna, both of which would go on to become defining tracks of that era.

आशा भोसले ने एक इंटरव्यू में उन दिनों की यादें बयां करते हुए बताया कि ये गाने रिकॉर्ड करना आसान नहीं था. ‘पिया तू अब तो आजा’ की रिकॉर्डिंग के दौरान मशहूर गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी इतने असहज हो गए थे कि वे स्टूडियो छोड़कर बाहर चले गए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

In an interview with Republic Bharat, Asha Bhosle later reflected on how these songs brought her both fame and trouble. She recalled confronting Pancham about being repeatedly offered bold numbers, while softer songs went to her sister. Despite her concerns, Pancham remained confident about the impact of his compositions. He had firmly predicted that Piya Tu Ab To Aaja would connect strongly with audiences.

मजरूह सुल्तानपुरी ने तब आशा भोसले से कहा था, ‘बेटी मैंने बहुत गंदा गाना लिखा है. मेरी बेटियां जब बड़ी होंगी और इसे गाएंगी, तो मुझे कैसा लगेगा?’

The recording process itself was not without discomfort. Asha remembered how lyricist Majrooh Sultanpuri reacted while the song was being recorded. He reportedly walked out of the studio midway, uneasy with the words he had written. She recalled, “Majrooh Sultanpuri left the studio and told me, ‘Beti, maine ganda gana likha hai. (I have written a bad song.) My daughters will grow up and sing this song.'” Despite this, Asha decided to go ahead, standing by her professional commitment. “I knew the music of the song is good, but I didn’t know that the song will be such a massive hit,” she shared.

आशा भोसले ने भी पंचम दा से सवाल किया था कि उन्हें हमेशा बोल्ड गाने ही क्यों दिए जाते हैं, जबकि उनकी बहन लता दीदी को सॉफ्ट गाने मिलते हैं? लेकिन पंचम दा को अपनी धुन पर पूरा भरोसा था और उनका अनुमान सही साबित हुआ.

Asha bhosle, asha bhosle legal rights, asha bhosle age, asha bhosle gets relief in personality case, आशा भोसले, आशा भोसले को पर्सनैलिटी राइट्स केस में मिली राहत, आशा भोसले केस, आशा भोसले की उम्र, आशा भोसले की पोती

गानों की बोल्डनेस और ‘दम मारो दम’ में दिखाए गए काउंटर-कल्चर की वजह से इन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा. ऑल इंडिया रेडियो (AIR) ने इन गानों को प्रसारित करने पर बैन लगा दिया था.

The controversy surrounding Dum Maaro Dum followed a similar path. Though the film aimed to show the dark side of substance abuse and counterculture, the song was accused of glamorising smoking and rebellion. As a result, All India Radio banned the track, and Doordarshan edited it out when the film was shown on television. What was meant as social commentary ended up becoming one of the most debated songs of its time.

आकाशवाणी के अधिकारियों का मानना था कि ये गाने समाज पर बुरा असर डाल रहे हैं. दूरदर्शन ने भी जब फिल्म का प्रसारण किया, तो ‘दम मारो दम’ जैसे गानों को काट दिया. आशा भोसले बताती हैं कि उस दौर में उनके कम से कम 3-4 गाने बॉम्बे रेडियो पर बैन थे.

Ironically, the same qualities that led to these songs being banned are what make them iconic today. Their honesty, boldness, and experimental sound marked a shift in Hindi film music. Over time, audiences embraced them not just as songs, but as cultural milestones.

विडंबना है कि जिन गानों को कभी ‘अश्लील’ या ‘विवादित’ कहकर बैन किया गया था, वे ही आज हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े क्लासिक माने जाते हैं. दर्शकों ने समय के साथ इन गानों की ईमानदारी को समझा. ‘दम मारो दम’ और ‘पिया तू अब तो आजा’ ने संगीत में मॉडर्निटी का रास्ता खोला. ये गाने साबित करते हैं कि सच्ची कला समय की पाबंदियों को तोड़कर हमेशा जीवित रहती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘गंदा गीत लिखा’ रिकॉर्डिंग के समय शर्मिंदा हुए गीतकार, सिंगर को मिली बदनामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP