कुंभ राशि में शुक्र-राहु की बनने जा रही युति, 3 राशि वालों पर एक महीने तक बरसेगा धन, लव में लगेगी लॉटरी!

Share to your loved once


Last Updated:

Shukra Rashi Parivartan February 2026: 6 फरवरी को कुंभ राशि में शुक्र का गोचर होने जा रहा है. इससे तीन राशियां धन लाभ, करियर वृद्धि, रिश्तों में सुधार और नए अवसरों से लाभान्वित होंगी. जिस कारण इन राशियों का भाग्य पूरी तरह बदल जाएगा. जानें सब…

Shukra Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 9 ग्रह समय-समय पर न केवल अपनी राशि बदलते हैं, बल्कि नक्षत्र परिवर्तन के माध्यम से भी विशेष प्रभाव डालते हैं. इन ग्रहों की चाल का असर सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में देखने को मिलता है. सुख, ऐश्वर्य और वैभव के कारक ग्रह शुक्र 6 फरवरी को राशि बदलने जा रहे हैं. इस परिवर्तन के साथ ही शुक्र की स्थिति अत्यंत मजबूत मानी जा रही है. शुक्र के इस गोचर के कारण तीन राशियों के लिए आने वाला समय बेहद लाभकारी माना जा रहा है. धन, करियर और प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव के संकेत मिल रहे हैं.

उज्जैन के ज्योतिषाचर्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, 6 फरवरी 2026 को सुख-समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. खास बात ये कि कुंभ राशि में पहले से ही राहु विराजमान हैं. ऐसे में शुक्र और राहु की युति से एक अत्यंत प्रभावशाली और दुर्लभ धन योग का निर्माण होगा. इस ग्रह योग का असर सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में जरूर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियों के जातकों के लिए यह समय विशेष होने वाला है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, शुक्र 6 फरवरी को सुबह 1 बजकर 15 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद राहु के साथ उनकी युति 2 मार्च 2026 तक बनी रहेगी. इस दौरान धन लाभ, करियर में उन्नति और जीवन में सुख-सुविधाओं की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं.

इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत 

मेष: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय अत्यंत शुभ रहने वाला है. करियर और आर्थिक क्षेत्र में सफलता के स्पष्ट योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या जिम्मेदारियों में वृद्धि मिल सकती है. आय के नए स्रोत खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से अधिक सुदृढ़ होगी. साथ ही लंबे समय से अटका धन भी वापस मिलने की प्रबल संभावना है.

वृश्चिक: इस राशि के जातकों के जीवन में सुख-सुविधाओं का विस्तार देखने को मिलेगा और दैनिक जीवन पहले से अधिक खुशहाल रहेगा. करियर के क्षेत्र में तरक्की के प्रबल संकेत हैं, जिससे पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे और कामकाज का दायरा भी बढ़ेगा. कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और समाज में मान-सम्मान तथा पहचान में उल्लेखनीय वृद्धि होगी.

कुंभ: इस राशि के जातकों के जीवन में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा और समग्र रूप से खुशहाली बनी रहेगी. करियर के क्षेत्र में उन्नति के मजबूत संकेत मिल रहे हैं, जिससे कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां और उपलब्धियां हासिल होंगी. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर सामने आएंगे और कामकाज का विस्तार भी देखने को मिलेगा. साथ ही प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आपसी समझ पहले से बेहतर होगी. सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में भी उल्लेखनीय वृद्धि के योग बन रहे हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homeastro

कुंभ में शुक्र-राहु की बनने जा रही युति, 3 राशि वालों पर एक महीने तक बरसेगा धन

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP