weekly lucky tarot reading horoscope 2 to 8 February 2026 | Weekly Lucky Tarot Horoscope | साप्ताहिक लकी टैरो राशिफल 2 से 8 फरवरी 2026 | शुक्र और बुध गोचर से फरवरी के पहले सप्ताह मेष समेत 5 राशियां के लिए बने धन-सौभाग्य वृद्धि के योग, परिवार के साथ करेंगे मौज-मस्ती

Share to your loved once


Weekly Lucky Tarot Horoscope, 2 to 8 February 2026: फरवरी का पहला सप्ताह 2 से 8 फरवरी 5 टैरो राशिफल वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, फरवरी के पहले सप्ताह शुक्र और बुध ग्रह शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे और सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं. बुध और शुक्र ग्रह की एक राशि में युति होने की वजह से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है. वहीं मकर राशि में सूर्य और मंगल ग्रह की युति भी बन रही है, जिससे आदित्य मंगल योग बन रहा है, जो 5 टैरो राशिफल वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. इन 5 टैरो राशिफल वालों को फरवरी के पहले सप्ताह में परिजनों या दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का योग बन रहा है और करियर की शुरुआत करने का मौका भी मिलेगा. आइए जानते हैं फरवरी का पहले सप्ताह 2 से 8 फरवरी किन किन टैरो राशिफल वालों का भाग्योदय होने वाला है…

मेष (आठ ऑफ़ पेंटाकल्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, फरवरी का पहला सप्ताह मेष राशि वालों के लिए अत्यंत समृद्धि और शुभता लेकर आ रहा है. मेष राशि वालों को इस सप्ताह भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके द्वारा सोचे गए सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे. इस सप्ताह में आपको भागदौड़ से राहत भी मिलेगी और परिवार की तरफ से भी टेंशन दूर होगी. इस राशि के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. यह योग आपको विदेश यात्रा का अवसर भी दे सकता है और इसके अलावा आप आध्यात्मिकता की ओर भी अग्रसर होंगे.

कर्क (द हाई प्रीस्टेस) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, फरवरी के पहले सप्ताह में कर्क राशि वालों को परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसका आप काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. अगर आप किसी कानूनी मामलों में फंसे हुए हैं तो इस सप्ताह आपको मुक्ति मिल सकती है और कई प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान भी बढ़ेगी. दोस्तों की मदद से आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे और कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं. इस राशि के जो जातक काफी समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी इस सप्ताह इच्छा पूरी होगी.

सिंह (जजमेन्ट) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, फरवरी के पहले सप्ताह में सिंह राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके अंदर समझदारी व बुद्धि बढ़ेगी, जिससे आपके नजरिए में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. हर कार्य में काफी एक्टिव नजर आएंगे और परिवार की जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान भी देंगे. व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सफलता और आर्थिक लाभ पाने का रहने वाला है, आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे. आपको इस सप्ताह धन कमाने के अच्छे अवसर मिलेंगे और जीवनसाथी के साथ किसी संपत्ति में निवेश करने का मौका मिलेगा.

तुला (द हैंग्ड मैन) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Lucky Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, फरवरी के पहले सप्ताह में तुला राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी, जिससे आप शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत नजर आएंगे. अगर आप खुद का बिजनेस कर रहे हैं तो आपको तरक्की के अच्छे मौके मिलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत नजर आएगी. आपको किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है और आपके सभी अधूरे काम पूरे होंगे, जिससे आपको खुशी और संतुष्टि मिलेगी. परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा और सुख-शांति बनी रहेगी.

कुंभ (थ्री ऑफ स्वोर्ड्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, फरवरी का पहला सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए शुभ और सौभाग्यशाली साबित होने वाला है. इस सप्ताह बन रहा शुभ योग आपके अंदर ताकत, आत्मविश्वास और साहस बढ़ाएगा और आपके और आपके परिवार के बीच संबंध शांति और खुशहाली की ओर बढ़ेंगे. अगर आप कोर्ट-कचहरी के मामले में फंसे हुए हैं तो इस सप्ताह आपको इन सभी से मुक्ति मिल सकती है. अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको बेहतरीन नौकरी का मौका मिल सकता है और जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन्हें जबरदस्त आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP