Magh Purnima 2026 Upay five Astrological remedies for for success prosperity | माघ पूर्णिमा 2026 ज्योतिष उपाय
Last Updated:
Magh Purnima 2026 Astrological Remedies: 1 फरवरी यानी कल माघ पूर्णिमा का व्रत व स्नान दान किया जाएगा. धार्मिक विद्वानों के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पवित्र नदी या सरोवर में स्नान करना चाहिए. साथ ही इस दिन कुछ ज्योतिष उपाय करने से जीवन में चल रहीं सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है और धन, सुख और संपत्ति में वृद्धि होती है. आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा पर किए जाने वाले उपाय के बारे में…

Magh Purnima 2026 Astrological Remedies: हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह की पूर्णिमा तिथि को माघ पूर्णिमा मनाई जाती है और इस बार यह शुभ तिथि फरवरी मास के पहले दिन यानी 1 फरवरी दिन रविवार को है. यह शुभ दिन स्नान, दान, व्रत और पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन देवता पृथ्वी पर विचरण करते हैं और मानव द्वारा किए गए दान, जप-तप व सेवा को स्वीकार करते हैं. ज्योतिष शास्त्र में माघ पूर्णिमा का महत्व बताते हुए कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं. इन ज्योतिष उपाय के करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन-सुख और संपत्ति में वृद्धि होती है. साथ ही आपकी पर्सनल व प्रफेशन लाइफ में चल रही समस्याओं से मुक्ति भी मिलती है. आइए जानते हैं माघी पूर्णिमा के ज्योतिष उपाय…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माघ पूर्णिमा पर सुबह स्नान व ध्यान करने के बाद तुलसी के पौधे को जल दें और दीपक जलाएं. इसके बाद माता लक्ष्मी की भी पूजा अर्चना करें और उनको 11 कौड़ियां अर्पित करने के बाद हल्दी से तिलक भी करें. ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा से जीवन में धन संबंधित समस्या दूर होती हैं.

माघ पूर्णिमा का व्रत और पीपल के पेड़ की पूजा अवश्य करना चाहिए. एक लोटे में जल और दूध मिलाकर पीपल को अर्पित करें और 5 तरह की मिठाई रख दें. इसके बाद धूप-दीप जलाएं और हाथ जोड़कर 11 बार परिक्रमा भी करें. साथ ही अपने मन की इच्छाओं को भी व्यक्त करें. फिर शाम के समय भी आएं और घी का दीपक जलाएं. ऐसा करने से सभी तरह के दोषों से मुक्ति मिलेगी और पितरों की कृपा से जीवन में सुख-शांति आएगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व है क्योंकि इस शुभ दिन पर भगवान विष्णु जल में निवास करते हैं. इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की विधिवत रूप से पूजा अर्चना करने से और सफेद चंदन भी लगाएं. ऐसा करने से घर में सुख-शांति आती है और सभी तरह की कलह दूर होती हैं. साथ ही नौकरी व कारोबार में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलती है.

माघ पूर्णिमा का संबंध माता लक्ष्मी से भी है इसलिए इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा अर्चना करें और लाल फूल अर्पित करें. इसके बाद देसी घी से आरती करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ भी करें. साथ ही इस दिन गरीब व जरूरतमंद लोगों को दान देना अधिक पुण्यकारी माना गया है. इस दिन दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन तिल और गुड़, ऊनी कपड़े और कंबल, अनाज का दान, पुस्तकों का दान, जूते-चप्पल, फल-फूल आदि का दान करने का विशेष महत्व है. इन चीजों का दान करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है और नौकरी व कारोबार में जमकर लाभ भी होता है.