खुशी-खुशी ब्याह लाया दुल्हन, 7 जन्म साथ रहने के थे सपने, पर 1 महीने में ही टूट गई शादी, ऐसा क्या हुआ?

Share to your loved once


Last Updated:

UP News: हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कैलाश नगर में रहने वाले एक युवक ने आगरा की युवती से धूमधाम से शादी की. युवक बेकरी में काम करता है. शादी के तुरंत बाद से दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि शादी ही टूट गई. आइए जानते हैं पूरा मामला…

खुशी-खुशी ब्याह लाया दुल्हन, साथ रहने के थे सपने, पर 1 महीने में ही टूटी शादी1 महीने भी नहीं चली शादी.

हाथरस: शादी को लेकर हर लड़का-लड़की सपने सजोता है. शादी कैसे होगी, आगे कैसे लाइफ जिए… तमाम बातें पहले से ही सोच लेते हैं. मगर, कहते हैं कि आप जैसा भी सोच लो होना वही है जो लिखा है. ऐसा ही कुछ यूपी के हाथरस में देखने को मिला. यहां एक लड़के ने अपने भविष्य को लेकर कई सपने सजा लिए थे. मगर, जब उसकी शादी हो गई तो वैसा कुछ नहीं हुआ जैसा उसने सोचा था. महज 1 महीने के अंदर-अंदर शादी टूट गई. दरअसल, शादी के तुरंत बाद से ही दोनों मियां बीवी में झगड़े होने लगे. इस पर नई नवेली दुल्हन ने अपने दूल्हे के साथ रहने से साफ मना कर दिया. आइए जानते हैं पूरा मामला…

हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कैलाश नगर का मामला है. यहां के रहने वाले एक युवक ने आगरा की युवती से धूमधाम से शादी की. युवक बेकरी में काम करता है. शादी के तुरंत बाद से दोनों के बीच लड़ाई झगड़े होने लगे. रोजाना के विवाद से नई नवेली दुल्हन दुखी रहने लगी. उसने फैसला किया कि रोजाना की कलेश से अच्छा है कि शादी ही तोड़ दी जाए.
युवती ने मायके वालों को सारी बात बताई. ऐसे में आनन फानन में आगरा से मायके वाले हाथरस पहुंचे और बेटी से पूरी बात जानी. युवती ने कहा कि मैंने फैसला ले लिया है मैं इनके साथ नहीं रह सकती. कई ऐसी वजह हैं, जिनके चलते में अब पति के साथ नहीं रहता चाहती और स्वेच्छा से अलग हो रही हूं. ये सुनकर पहले परिजनों ने समझाया, जब युवती अपनी बात पर अड़ी रही तो विवाद बढ़ गया.

विवाद बढ़ने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया. हाथरस गेट कोतवाली में दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई गई. काफी देर तक चली बातचीत के बाद पति-पत्नी के अलग-अलग रहने पर सहमति बन गई. युवक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती, तो वह उसे मजबूर नहीं कर सकता. हालांकि, एक माह पहले हुई शादी के टूटने से उसे गहरा दुख है. पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से मामला शांत करा दिया गया है.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

खुशी-खुशी ब्याह लाया दुल्हन, साथ रहने के थे सपने, पर 1 महीने में ही टूटी शादी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP