एपस्टीन फाइल्स में आया मीरा नायर का नाम, आखिर यौन तस्कर के घर क्या करने गई थीं ममदानी की मां? मचा हड़कंप
Last Updated:
एपस्टीन फाइल्स के नए खुलासे ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है, जिसमें अब मशहूर फिल्ममेकर मीरा नायर का नाम भी सामने आया है. दरअसल, 21 अक्टूबर 2009 का एक ईमेल लीक हुआ है, जिसे पब्लिसिस्ट पैगी सीगल ने यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन को भेजा था. इस ईमेल से खुलासा हुआ है कि मीरा नायर अपनी फिल्म अमीलिया की रिलीज के बाद आयोजित एक आफ्टर पार्टी में शामिल हुई थीं. हैरानी की बात यह है कि यह पार्टी यौन तस्करी की दोषी घिसलेन मैक्सवेल के घर पर रखी गई थी. न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की मां, मीरा नायर का नाम इन दस्तावेजों में आने से सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है.
एपस्टीन फाइल्स के नए खुलासे ने बॉलीवुड में हड़कंप मचा दिया हैनई दिल्ली. एपस्टीन फाइल्स के नए खुलासे ने न्यूयॉर्क से लेकर बॉलीवुड तक हड़कंप मचा दिया है. हाल ही में सामने आए दस्तावेजों से पता चला है कि न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की मां और मशहूर डायरेक्टर मीरा नायर साल 2009 में यौन तस्करी की दोषी घिसलेन मैक्सवेल के घर एक पार्टी में शामिल हुई थीं. यह पार्टी मीरा नायर की फिल्म अमीलिया की रिलीज के बाद रखी गई थी.
अमेरिकी न्याय विभाग ने शुक्रवार को यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी करीब 30 लाख पन्नों की फाइलें सार्वजनिक की हैं, जिनमें 2 हजार वीडियो और 1 लाख 80 हजार तस्वीरें शामिल हैं. इन्हीं दस्तावेजों के बीच एक ईमेल भी मिला है, जो 21 अक्टूबर 2009 को पब्लिसिस्ट पैगी सीगल ने जेफ्री एपस्टीन को भेजा था. यह ईमेल पार्टी खत्म होने के तुरंत बाद लिखा गया था, जिससे उस रात की बड़ी हस्तियों का कच्चा चिट्ठा सामने आया है.
पार्टी में बिल क्लिंटन और जेफ बेजोस भी थे मौजूद
हैरानी की बात यह है कि इस महफिल में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और अमेजन के मालिक जेफ बेजोस जैसी दिग्गज हस्तियां भी मौजूद थीं. ईमेल में लिखा था, ‘अभी घिसलेन के घर से निकली हूं. फिल्म की आफ्टर पार्टी थी. वहां बिल क्लिंटन, जेफ बेजोस और डायरेक्टर मीरा नायर भी मौजूद थे.’ हालांकि, ईमेल में यह भी बताया गया कि मेहमानों को मीरा नायर की फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई थी और उनका रिएक्शन काफी ठंडा रहा.
ईमेल पर हुई बातचीत से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
ईमेल में आगे लिखा था, ‘फिल्म को लेकर लोगों का रिस्पांस कुछ खास नहीं रहा, हालांकि महिलाओं को यह थोड़ी पसंद आई. हिलेरी स्वैंक और उनकी पूरी टीम ब्लूमिंगडेल्स के स्टोर में एक अजीब सी पार्टी कर रही थी, वो भी सस्ते स्पोर्ट्स वियर डिपार्टमेंट में बहुत ही अजीब नजारा था. असल में स्टूडियो ने पैसे बचाने के लिए स्टोर के साथ डील कर ली थी ताकि फ्री में पार्टी हो जाए और बदले में महीने भर के लिए वहां फिल्म के पोस्टर लग सकें. ईमेल के आखिर में पैगी ने लिखा कि वो अगले दिन ‘वॉल स्ट्रीट 2’ की शूटिंग पर जाने वाली हैं.
एपस्टीन फाइल्स में एलन मस्क का नाम भी आया सामने
हैरानी की बात यह है कि इन फाइलों में सिर्फ फिल्मी सितारे ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क का नाम भी शामिल है. दस्तावेजों के अनुसार, जेफ्री एपस्टीन और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के बीच कई बार ईमेल पर बात हुई थी. नवंबर 2012 में एपस्टीन ने मस्क को ईमेल कर पूछा था, ‘आइलैंड पर हेलीकॉप्टर से आने के लिए आपके साथ कुल कितने लोग होंगे?’
एलन मस्क ने ईमेल पर दिया था जवाब
इस पर 25 नवंबर 2012 को मस्क ने जवाब दिया, ‘शायद सिर्फ तालुला (मस्क की पूर्व पत्नी) और मैं. आपके आइलैंड पर सबसे धांसू पार्टी कब होने वाली है?’ मस्क का यह ईमेल अब चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि एपस्टीन का यह प्राइवेट आइलैंड अपनी विवादित गतिविधियों के लिए बदनाम था.
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें