february masik rashifal 2026 makar kumbh meen | february monthly horoscope 2026 capricorn aquarius pisces zodiac predictions | फरवरी मासिक राशिफल 2026 मकर, कुंभ और मीन
February Monthly Horoscope 2026: मकर, कुंभ और मीन वालों को फरवरी महीने में सतर्क होकर चलने की जरूरत रहेगी. कई जातकों को कामकाज, आर्थिक प्रबंधन, संबंधों और स्वास्थ्य में सावधानी बरतनी होगी. क्रोध, गलतफहमियां, बिना सोचे-समझे निर्णय और धन के लेन-देन में जोखिम परेशानी बढ़ा सकते हैं।. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने, अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखने और अनावश्यक विवादों से बचने की सलाह दी जाती है. स्वास्थ्य के मामले में थकान, मौसमी समस्याएं या पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है, इसलिए दिनचर्या और खान-पान पर विशेष ध्यान देना जरूरी रहेगा. कैसा रहेगा फरवरी का महीना? जानने के लिए विस्तार से पढ़ें मकर, कुंभ और मीन का फरवरी मासिक राशिफल.
मकर मासिक राशिफल फरवरी 2026 (Capricorn Monthly Horoscope February)
गणेश कहते हैं कि मकर राशि के जातकों के लिए फ़रवरी का महीना मिलाजुला साबित होने वाला है. माह के शुरुआत में करिअर और कारोबार से जुड़ी अड़चनें आपकी परेशानी का बड़ा सबब बन सकती हैं. आर्थिक दृष्टि से भी यह समय थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है. इस दौरान आपके सामने कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, हालांकि धन से जुड़ा संकट माह के दूसरे सप्ताह उत्तरार्ध तक दूर हो जाएगा. इस दौरान आपको किसी योजना या कारोबार में धन निवेश करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें. माह के दूसरे सप्ताह में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से भूमि-भवन से जुड़ा विवाद दूर होगा. व्यवसाय से जुड़े लोगों का बाजार में फंसा पैसा अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा.
परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है. माह के मध्य में सोचे हुए काम समय पर पूरा होने पर आप अपने भी गजब की ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे. कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा. यदि पूर्व में आप किसी आर्थिक संकट से घिरे हुए हैं, तो इस दौरान उसमें सुधार होने के योग बन रहे हैं. घर-परिवार के लोगों के साथ उपजी गलतफहमी दूर होगी. इस माह की शुरुआत में लव पार्टनर के साथ उपजी गलतफहमी का फायदा कोई तीसरा व्यक्ति न उठा पाए इसका आपको विशेष रूप से ख्याल रखना होगा. प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी न करें. खट्टी-मीठी तकरार के साथ वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. फ़रवरी के महीने में आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी. इस माह न सिर्फ मौसमी बीमारी बल्कि किसी पुरानी बीमारी के कारण आपको शारीरिक कष्ट मिल सकता है. अपनी दिनचर्या और खान-पान पर विशेष ध्यान दें.
कुंभ मासिक राशिफल फरवरी 2026 (Aquarius Monthly Horoscope February)
गणेश कहते हैं कि कुंभ राशि से जुड़े लोगों को फ़रवरी के महीने में किस्मत से ज्यादा अपने कर्म पर विश्वास करना होगा. इस माह आप अपने काम दूसरों के भरोसे छोड़ने की बजाय स्वयं करने का प्रयास करें अन्यथा आपको तमाम तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है. नौकरीपेशा लोगों को आज का काम कल पर छोड़ने और व्यवसाय से जुड़े लोगों को बगैर सोचे-समझे किसी योजना में धन लगाने से बचना होगा. यदि आप शेयर मार्केट से जुड़े हैं तो आपको इस माह विशेष रूप से फ़रवरी माह के पूर्वार्ध में सट्टा, लॉटरी या शेयर में रिस्क लेने से बचना चाहिए. माह की शुरुआत से ही आप अपना बजट बनाकर चलें और खुले हाथ खर्च करने से बचें अन्यथा माह के मध्य तक ही आपको उधार लेने की नौबत आ सकती है.
माह के दूसरे सप्ताह में आपको गुप्त शत्रुओं से बेहद सावधान रहने की जरूरत रहेगी क्योंकि वे न सिर्फ आपके काम में अडंगे डालने की बल्कि आपकी छवि को खराब करने का प्रयास कर सकते हैं. माह के मध्य में आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और किसी के साल उलझने का प्रयास न करें, अन्यथा आप न सिर्फ अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं, बल्कि आपको बेवजह की परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती है. इस माह आप अपना हर कदम सधे तरीके से उठाएं और आवेश अथवा भावनाओं में बहकर आकर कोई गलत निर्णय लेने से बचें. फ़रवरी महीने में आपको अपनी सेहत का भी विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी. वाहन बेहद सावधानी के साथ चलाएं क्योंकि आपको चोट-चपेट लगने की आशंका है. प्रेम संबंध की दृष्टि से यह माह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. लव पार्टनर के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और आपसी विश्वास बढ़ेगा. कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपके साथ खड़ा रहेगा. दांपत्य जीवन में भी जीवनसाथी आपका देगा और उसके साथ अच्छे पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे.
मीन मासिक राशिफल फरवरी 2026 (Pisces Monthly Horoscope February)
गणेश कहते हैं कि मीन राशि के जातकों के लिए फ़रवरी का महीना जीवन में आगे बढ़ने और तरक्की करने के नए अवसर लेकर आ रहा है, जिसे पाने के लिए आपको अपने समय और उर्जा का प्रबंधन करने की जरूरत रहेगी. माह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में विरोधियों और व्यवसाय में कंपटीटर से मिलने वाली चुनौतियों से परेशान होने की बजाय आप अपने विवेक और साहस से उनसे पार पाने का प्रयास करें. ऐसा करने पर आपको अपने शुभचिंतकों का भरपूर साथ मिलेगा और आप पाएंगे कि कठिन परिस्थितियां ज्यादा दिन नहीं रहेंगी क्योंकि फ़रवरी माह के दूसरे सप्ताह से आपको सौभाग्य का साथ मिलने लगेगा. इस दौरान रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे लोगों की तलाश पूरी होगी और उन्हें अच्छा अवसर प्राप्त होगा.
नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे. माह के मध्य तक आपके भीतर गजब उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा, जिसकी बदौलत आप कठिन से कठिन कार्य को करने में नहीं हिचकिचाएंगे और खास बात यह कि अधिकांश चीजों में आपको मन मुताबिक सफलता भी मिलती जाएगी. करिअर और कारोबार की दृष्टि से भी यह समय बेहद शुभ रहने वाला है. कारोबार में आपको मन मुताबिक लाभ होगा. व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा लाभप्रद साबित होगी. संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि से आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. प्रेम प्रसंग में मनचाही सफलता मिलेगी. लव पार्टनर के साथ बेहतर बांडिंग देखने को मिलेगी. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. सेहत की दृष्टि से आपको फ़रवरी महीने के उत्तरार्ध में थोड़ा ज्यादा सावधान रहने की जरूरत रहेगी.