अमिताभ बच्चन के साथ काम करना चाहता है सुपरहिट डायरेक्टर, स्क्रिप्ट भी है तैयार फिर क्यों नहीं बन पा रही बात?

Share to your loved once

Last Updated:

बॉलीवुड का वो सुपरस्टार डायरेक्टर जिसने मलयालम फिल्मों का रीमेक बना हिंदी पट्ट के दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई. अब ये डायरेक्टर कई साल बाद एक रीमेक लेकर आ रहे हैं और उन्होंने अपने फेवरेट अक्षय कुमार के साथ हाथ मिला लिया है. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी अपकमिंग फिल्म हैवान लेकर आ रहे हैं.

प्रियदर्शन अपनी अपकिंग हैवान के जरिए दो सुपरस्टार को साथ लेकर आ रहे हैं. ये वो दो एक्टर्स हैं जिनकी जोड़ी को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था और अब 17 साल बाद दोनों साथ काम करने जा रहे हैं. इनको पर्दे पर एक साथ देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं.

जैसे-जैसे फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ रहा है, पर्दे के पीछे की बातें धीरे-धीरे सामने आ रही हैं. फिल्म अपने कलाकारों की वजह से पहले ही चर्चा में आ चुकी है. लेकिन सबसे दिलचस्प बात है कि कई बार वे फिल्में जो बन नहीं पातीं, सबसे दिलचस्प कहानियां बताती हैं. 'हैवान' ऐसा ही एक केस है.

जैसे-जैसे फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ रहा है, पर्दे के पीछे की बातें धीरे-धीरे सामने आ रही हैं. फिल्म अपने कलाकारों की वजह से पहले ही चर्चा में आ चुकी है. लेकिन सबसे दिलचस्प बात है कि कई बार वे फिल्में जो बन नहीं पातीं, सबसे दिलचस्प कहानियां बताती हैं. ‘हैवान’ ऐसा ही एक केस है.

प्रियदर्शन की यह फिल्म मलयालम हिट 'ओप्पम' (2016) की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. ओरिजिनल फिल्म में मोहनलाल ने एक अंधे व्यक्ति का किरदार निभाया था, जो एक तनावपूर्ण क्राइम के जाल में फंसा होता है. हिंदी वर्जन के लिए प्रियदर्शन ने लीड रोल के लिए एक बड़े स्टार को फाइनल किया. इसके बाद प्रोजेक्ट और बड़ा हो गया. एक दमदार विलेन और एक खास गेस्ट अपीयरेंस ने फिल्म को और मजबूत बना दिया.

प्रियदर्शन की यह फिल्म मलयालम हिट ‘ओप्पम’ (2016) की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. ओरिजिनल फिल्म में मोहनलाल ने एक अंधे व्यक्ति का किरदार निभाया था, जो एक तनावपूर्ण क्राइम के जाल में फंसा होता है. हिंदी वर्जन के लिए प्रियदर्शन ने लीड रोल के लिए एक बड़े स्टार को फाइनल किया. इसके बाद प्रोजेक्ट और बड़ा हो गया. एक दमदार विलेन और एक खास गेस्ट अपीयरेंस ने फिल्म को और मजबूत बना दिया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म की कास्टिंग में अक्षय कुमार, सैफ अली खान और मोहनलाल जैसे दिग्गजों के नाम शामिल है. हैवान के लिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान 17 साल बाद साथ आ रहे हैं. दोनों ने ‘टशन’ में आखिरी बार साथ काम किया था.

प्रियदर्शन ने अपने लंबे करियर में कई ऐसे अवसरों के बारे में बात की जहां वो अपने मनचाहे एक्टर के साथ काम करने से चूक गए. ऐसा ही एक नाम अमिताभ बच्चन का है. बिग बी के साथ काम करने की उनकी ख्वाहिश आज भी अधूरी ही है.

डायरेक्टर ने एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने माना था कि दो क्रिएटिव पार्टनरशिप कभी काम नहीं कर पाईं. एक थी मशहूर लेखक एम.टी. वासुदेवन नायर के साथ. दूसरी एक ऐसे एक्टर के साथ थी, जिन्हें वे बेहद पसंद करते हैं. कई बार कोशिशें हुईं, लेकिन टाइमिंग कभी मेल नहीं खाई.

जब 'ओप्पम' का हिंदी रीमेक प्लान किया जा रहा था, प्रियदर्शन के दिमाग में अंधे किरदार के लिए सिर्फ एक ही चेहरा था. उन्हें लगता था कि वही एक्टर इस रोल में जरूरी गंभीरता और भावनाएं ला सकते हैं. लेकिन यह आइडिया आगे नहीं बढ़ पाया. वजह थी कि उस एक्टर ने पहले ही ऐसा किरदार निभाया था.

जब ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक प्लान किया जा रहा था, प्रियदर्शन के दिमाग में अंधे किरदार के लिए सिर्फ एक ही चेहरा था. उन्हें लगता था कि वही एक्टर इस रोल में जरूरी गंभीरता और भावनाएं ला सकते हैं. लेकिन यह आइडिया आगे नहीं बढ़ पाया. वजह थी कि उस एक्टर ने पहले ही ऐसा किरदार निभाया था.

ये नाम अमिताभ बच्चन का था. प्रियदर्शन चाहते थे कि अमिताभ बच्चन हैवान में अंधे का रोल करें, लेकिन एक्टर पहले ही ब्लैक में ऐसा किरदार अदा कर चुके थे. प्रियदर्शन ने बताया कि वे इस रोल के लिए किसी और के बारे में सोच ही नहीं सकते थे. वो कहते हैं, ‘मैं सिर्फ बच्चन साहब को ही इस रोल में देख सकता था लेकिन यह प्लान आगे नहीं बढ़ पाया क्योंकि किरदार की हिस्ट्री पहले से ही ओवरलैप कर रही थी’.

आज भी निर्देशक कहते हैं कि वे सही स्क्रिप्ट की तलाश में हैं ताकि बच्चन के साथ काम कर सकें. प्रियदर्शन ने बच्चन की वर्क एथिक्स की भी तारीफ की. उन्होंने उन्हें लगातार प्रेरणा का स्रोत बताया. उनके मुताबिक, बच्चन को चार दशक बाद भी लंबे समय तक काम करते देखना एनर्जेटिक है.

निर्देशक ने बताया कि उन्होंने 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अक्षय से इस मुद्दे पर बात की थी. उन्होंने अक्षय से कहा कि कास्टिंग की परेशानी के चलते शायद 'हैवान' को बंद करना पड़े. अक्षय ने रोल के बारे में पूछा और दिलचस्पी दिखाकर उन्हें चौंका दिया.

निर्देशक ने बताया कि उन्होंने ‘भूत बंगला’ की शूटिंग के दौरान अक्षय से इस मुद्दे पर बात की थी. उन्होंने अक्षय से कहा कि कास्टिंग की परेशानी के चलते शायद ‘हैवान’ को बंद करना पड़े. अक्षय ने रोल के बारे में पूछा और दिलचस्पी दिखाकर उन्हें चौंका दिया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

अमिताभ संग काम करना चाहता है डायरेक्टर, पर आजतक नहीं बनी बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP