कबाड़ के कारोबार से बना सोने की दुकान, खुशी-खुशी गया कपिल शर्मा के शो, फिर आई एक कॉल और सकपका गया दिमाग

Share to your loved once


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

कबाड़ कारोबारी और फिल्मों में पैसा लगाने वाले 37 वर्षीय सनी नाना वाघचौरे को जबरन उगाही का धमकी भरा कॉल मिला है. धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य बताते हुए उससे 5 करोड़ रुपये मांगे हैं और नहीं देने पर पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की तरह हत्या करने की धमकी दी.

कबाड़ के कारोबार से बना सोने की दुकान, फिर आया एक फोन और सकपका गया दिमागकबाड़ कारोबारी और फिल्मों में पैसा लगाने वाले 37 वर्षीय सनी नाना वाघचौरे को जबरन उगाही का धमकी भरा कॉल मिला है.

महाराष्ट्र के पुणे स्थित पिंपरी-चिंचवाड़ के रहने वाले एक कबाड़ कारोबारी और फिल्मों में पैसा लगाने वाले 37 वर्षीय सनी नाना वाघचौरे को जबरन उगाही का धमकी भरा कॉल मिला है. धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य बताते हुए उससे 5 करोड़ रुपये मांगे हैं और नहीं देने पर पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की तरह हत्या करने की धमकी दी. वाघचौरे ने इस संबंध में संत तुकाराम नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जहां मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है.

इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के मुताबिक, सनी नाना वाघचौरे पिंपरी स्थित नेहरू नगर में रहते हैं और यहीं स्क्रैप का बिजनेस चलाते हैं. वे अपने सोने के आभूषणों के चलते आकर्षण का केंद्र बने रहे हैं. वह हिंदी फिल्मों में पैसे भी लगाया करते हैं और बॉलीवुड फिल्म ‘ज़िला गाजियाबाद’ में काम कर चुके हैं. हाल ही में उन्होंने अजित पवार की मौजूदगी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) जॉइन की थी.

गोल्डन किंग ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर

एफआईआर के अनुसार, वाघचौरे ने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो और ‘द खतरा खतरा शो’ में भी हिस्सा लिया है. वे इंस्टाग्राम पर लगभग ढाई करोड़ से अधिक फॉलोअर्स के साथ ‘गोल्डन किंग ऑफ इंडिया’ के नाम से मशहूर हैं, जहां वे सामाजिक और व्यावसायिक कार्यक्रमों में करीब तीन किलोग्राम सोने के आभूषण पहनकर नजर आते हैं.

शिकायत में बताया गया है कि 25 जनवरी की शाम को वाघचौरे को एक इंटरनेशनल नंबर से वॉट्सएप पर दो मिस्ड कॉल आए. उन्होंने कॉल नहीं उठाई. इसके बाद उन्हें मैसेज मिला- ‘शुभम लोंकर, Cl me’. इसके बाद आए वॉट्सएप कॉल को उन्होंने उठाया, जिसमें कॉलर ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य शुभम लोंकर बताया. लोंकर मुंबई में पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांछित आरोपी है.

कॉलर ने वाघचौरे से कहा कि वे गूगल पर उसके बारे में सर्च करें. अगले दिन 26 जनवरी की शाम को फिर इंटरनेशनल नंबर से कॉल आई, जिसे नहीं उठाने पर एक और नंबर से मैसेज आया जिसमें 5 करोड़ रुपये की मांग की गई. मैसेज में कहा गया कि पांच दिनों के अंदर रकम नहीं दी तो बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा.

पुलिस ने दर्ज किया केस

इसके बाद वाघचौरे ने अपने वकील अतिश लांडगे से संपर्क किया और संत तुकाराम नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी शुभम लोंकर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308 (5) के तहत मामला दर्ज किया है.

पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच कर रही है. पुलिस को संदेह है कि कॉल वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) के जरिए की गई हो सकती है. जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या कॉल वाकई शुभम लोंकर ने की थी या किसी और ने उसके नाम से एक्सटॉर्शन की कोशिश की.

About the Author

Saad Omar

An accomplished digital Journalist with more than 13 years of experience in Journalism. Done Post Graduate in Journalism from Indian Institute of Mass Comunication, Delhi. After Working with PTI, NDTV and Aaj T…और पढ़ें

homemaharashtra

कबाड़ के कारोबार से बना सोने की दुकान, फिर आया एक फोन और सकपका गया दिमाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP