sachin tendulkar virtual meets india u19 team: सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की यंगिस्तान को दिया ‘गुरु मंत्र’, अंडर19 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से महामुकाबला रविवार को

Share to your loved once


Last Updated:

sachin tendulkar virtual meets india u19 team: सचिन तेंदुलकर ने इंडिया अंडर 19 क्रिकेट टीम से पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले वर्चुअल मुलाकात की. वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जैसे उदीयमान खिलाड़ियों से सचिन ने अपना अनुभव साझा किया और पाकिस्तान के खिलाफ टीम को जीत का गुरु मंत्र भी दिया. भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार, 1 फरवरी को मुकाबला खेला जाएगा.

सचिन ने यंगिस्तान को दिया 'गुरु मंत्र', पाकिस्तान से महामुकाबला रविवार कोसचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान से मुकाबले से पहले अंडर 19 क्रिकेट टीम से वर्चुअल मुलाकात की.

नई दिल्ली. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने इंडिया अंडर 19 टीम को पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले जीत का गुरु मंत्र दिया. इंडिया अंडर 19 टीम इस समय जिम्बाब्वे में अंडर 19 वर्ल्ड कप खेल रही है.सुपर सिक्स के दूसरे मैच में भारत का सामना रविवार, 1 फरवरी को पाकिस्तान से है. भारतीय टीम ने अपने सभी मुकाबले जीतकर मजबूती से सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ाए हैं. आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम सभी डिपार्टमेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है. सचिन ने अंडर-19 विश्व कप में हिस्सा ले रही भारतीय टीम के खिलाड़ियों से पाकिस्तान के खिलाफ अहम सुपर सिक्स मुकाबले से पहले वर्चुअल बातचीत की.

इंग्लैंड ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. इसके बाद रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला और भी अहम हो गया है. सुपर सिक्स ग्रुप बी से नॉकआउट चरण में सिर्फ एक ही टीम जगह बना पाएगी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने ‘एक्स’ पर वर्चुअल मुलाकात की तस्वीरों के साथ एक पोस्ट में कहा, ‘यह अनुभव बेहद महत्वपूर्ण रहा जिसमें अगली पीढ़ी को लगातार बदलते खेल में सफलता और लंबे करियर के लिए अहम जानकारियां और दृष्टिकोण मिला.’

सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान से मुकाबले से पहले अंडर 19 क्रिकेट टीम से वर्चुअल मुलाकात की.

बीसीसीआई ने पोस्ट की फोटो
बीसीसीआई ने आगे कहा कि यह बातचीत ‘महज तकनीकी कौशल और फिट रहने तक सीमित नहीं थी बल्कि इसमें एकाग्रता बनाए रखने, अनुशासन, विनम्रता और सफलता के बावजूद जमीन से जुड़े रहने के महत्व पर भी जोर दिया गया.’ दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम 1992 से 2011 के बीच सबसे अधिक आईसीसी क्रिकेट विश्व कप खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने इनमें 45 मैच में 2,278 रन बनाकर सर्वाधिक कुल रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. वह छह विश्व कप टूर्नामेंट खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं और उन्होंने 2011 का विश्व कप जीतकर अपने शानदार करियर का समापन किया.

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला वर्चुअल नॉटआउट बना
इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड पर 65 रनों की जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. वहीं अफगानिस्तान ने भी आयरलैंड पर 191 रनों की जीत के साथ अंतिम चार में प्रवेश किया. इससे रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला एक तरह का नॉकआउट मुकाबला बन गया है, क्योंकि ग्रुप 2 से केवल एक ही टीम नॉकआउट में पहुंचेगी.

भारत ने पहले सुपर सिक्स मैच में जिम्बाब्वे को 204 रन से हराया
आयुष म्हात्रे की अगुआई में भारत ने इस सप्ताह की शुरुआत में क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए अपने पहले सुपर सिक्स मैच में जिम्बाब्वे पर 204 रनों की विशाल जीत हासिल की. ​​विहान मल्होत्रा ​​के शानदार शतक और अभिज्ञान कुंडू के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत भारत ने यह शानदार जीत दर्ज की.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

सचिन ने यंगिस्तान को दिया ‘गुरु मंत्र’, पाकिस्तान से महामुकाबला रविवार को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP