बारिश, बर्फबारी और ओले गिराएगा ‘दैत्य’, 7 तक हो जाएं सावधान! IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Share to your loved once


Last Updated:

Weather News: मौसम विभाग ने अगले सात दिन के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. एक साथ तीन पश्चिमी विक्षोभ की एक्टिव होने की संभावना है. जिसकी वजह से कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी और तूफान आने की संभावना है. मौसम विभाग ने कोहरे की भी चेतावनी जारी की है.

बारिश, बर्फबारी और ओले गिराएगा 'दैत्य', 7 तक हो जाएं सावधान! IMD का अलर्टमौसम विभाग की चेतावनी आई है.

Weather Alert News: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच अब मौसम की दोहरी मार पड़ने वाली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि एक के बाद एक तीन ‘पश्चिमी विक्षोभ’ (Western Disturbances) देश के मौसम को पूरी तरह बदलने वाले हैं. 31 जनवरी से लेकर 7 फरवरी तक उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में तेज बारिश, बर्फबारी और ओले गिरने की संभावना है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी इलाकों में बढ़ती ठंड और घने कोहरे के रूप में दिखेगा.

मौसम विभाग के अनुसार, दो लगातार पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी. इसी दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है.

राज्यवार अलर्ट और चेतावनी

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. हिमाचल और उत्तराखंड में भी 1 से 3 फरवरी तक मौसम खराब रहेगा. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 1 फरवरी को बारिश की संभावना है. वहीं, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 1 और 2 फरवरी को, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 2-3 फरवरी को बिजली गिरने और हल्की बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने 31 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान और 31 जनवरी व 1 फरवरी को पूर्वी राजस्थान में ओले गिरने की संभावना जताई है.

कोहरे का कहर

बारिश के साथ-साथ घना कोहरा भी परेशानी बढ़ाएगा। 1 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है. उत्तर प्रदेश में भी 31 जनवरी की सुबह तक ‘बेहद घना कोहरा’ (Very Dense Fog) रहने की चेतावनी है.

31 जनवरी (शनिवार) को कैसा रहेगा मौसम का हाल?

  1. कल यानी 31 जनवरी को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के कई रंग देखने को मिलेंगे:-
  2. राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ ओले (Hailstorm) गिरने की प्रबल संभावना है.
  3. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और राजस्थान के इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं (Gusty winds) चलेंगी और बिजली गिरने की आशंका है.
  4. बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल व सिक्किम के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है.
  5. कोमोरिन क्षेत्र और मन्नार की खाड़ी के आसपास 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं (Squally wind) चल सकती हैं, जो 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं.

About the Author

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

homenation

बारिश, बर्फबारी और ओले गिराएगा ‘दैत्य’, 7 तक हो जाएं सावधान! IMD का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP