‘यह सही नहीं है’, अरिजीत सिंह के संन्यास पर विशाल भारद्वाज का छलका दर्द, शेयर किया पुराना VIDEO

Share to your loved once


Last Updated:

भारतीय संगीत के दिग्गज अरिजीत सिंह ने अपनी मखमली आवाज से पिछले एक दशक को डिफाइन किया है. हाल में उनके प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने के फैसले ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को हैरान कर दिया. मशहूर संगीतकार विशाल भारद्वाज का इमोशनल रिएक्शन उन करोड़ों फैंस की टीस को बयां करती है जिनके लिए अरिजीत की आवाज भावनाओं का सहारा थी. ‘तुम ही हो’ से लेकर ‘केसरिया’ तक का उनका सफर एक सुनहरे युग की तरह था, जिसका अंत संगीत प्रेमियों के लिए एक बड़ी क्षति है.

ख़बरें फटाफट

'यह सही नहीं है', अरिजीत सिंह के संन्यास पर विशाल भारद्वाज का छलका दर्दअरिजीत सिंह ने संन्यास के ऐलान से हैरान किया.

नई दिल्ली: संगीत जगत से एक ऐसी खबर आई है जिसने करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया है. बॉलीवुड के सबसे चहेते गायक अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का फैसला लेकर सबको चौंका दिया है. उनके इस ऐलान के बाद न केवल फैंस बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार भी हैरान हैं. तमाम सितारों के बाद विशाल भारद्वाज ने उनके संन्यास पर इमोशनल रिएक्शन दिया है.

मशहूर फिल्म निर्देशक और संगीतकार विशाल भारद्वाज ने अरिजीत के इस फैसले पर गहरा दुख जाहिर किया है. विशाल ने इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो शेयर किया, जिसमें वे गाना गाते दिख रहे हैं और अरिजीत बड़े चाव से उनका वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं. विशाल ने इस वीडियो के साथ एक इमोशनल मैसेज लिखा, ‘अरिजीत, कुछ दिन पहले जब हम जैमिंग कर रहे थे, मुझे अंदाजा भी नहीं था कि यह तुम्हारे साथ मेरा आखिरी फिल्मी गाना होगा. यह सही नहीं है.’ विशाल और अरिजीत की जोड़ी ने भारतीय सिनेमा को ‘खुल कभी तो’ (हैदर) और ‘ये इश्क है’ (रंगून) जैसे कालजयी गीत दिए हैं. साल 2026 में फिल्म ‘ओ रोमियो’ के लिए गाया गया गाना ‘हम तो तेरे लिए थे’ अब इस जोड़ी का आखिरी गाना माना जा रहा है.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP