Aaj Ka Kumbh Rashifal 31 January 2026: कुंभ राशि भूलकर भी न करें आज यह गलती, लव लाइफ में बढ़ेगा तनाव – Chhattisgarh News

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Kumbh Rashifal 31 January 2026 : कुंभ राशि वालों के लिए 31 जनवरी 2026 का दिन आत्ममंथन और संयम का संकेत दे रहा है. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन नकारात्मक सोच से दूरी बनाना जरूरी होगा. लव लाइफ में तनाव की स्थिति बन सकती है, शांति और समझदारी से काम लें. तनाव का असर सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए संतुलित दिनचर्या और सावधानी जरूरी है.

Aaj Ka Kumbh Rashifal 31 January 2026 : आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए आत्ममंथन और सही दिशा में आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर शक्ति के अनुसार, 31 जनवरी 2026 को कुंभ राशि के जातकों को करियर, निजी जीवन और सेहत—तीनों क्षेत्रों में संतुलन बनाए रखने की विशेष जरूरत है. अवसर आपके आसपास ही हैं, बस उन्हें पहचानने और अपनाने की जरूरत है.

करियर राशिफल: अवसरों को पहचानने का समय
ज्योतिषाचार्या शक्ति के अनुसार, आज करियर में आपको संभालने वाला सहयोग मिलेगा. जो काम आप करना चाहते हैं, उसे पूरे मन से करते रहें. किसी भी निर्णय से पहले मन में आ रही नकारात्मक सोच को कम करें और नई अपॉर्चुनिटी की ओर ध्यान दें. खुद को सीमित दायरे में बंद न रखें, बल्कि अपने हुनर को खुलकर सामने लाएं. ऐसा करने से आपके जीवन में ग्रोथ और सक्सेस के रास्ते खुलेंगे.

लव लाइफ राशिफल: संयम और शांति जरूरी
आज कुंभ राशि वालों की लव लाइफ में कुछ अनबन या तनाव की स्थिति बन सकती है. ऐसे समय में गुस्से या जल्दबाजी से बचें. शांत और संयमित व्यवहार रखें तथा अपने मन को शांत रखने का प्रयास करें. धैर्य से काम लेने पर रिश्तों में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा.

उपाय और धार्मिक सुझाव: शनि कृपा से मिलेगी राहत
आज दान-पुण्य करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. शनि मंदिर जाकर तिल के तेल का दिया जलाएं और घर की चौखट पर सरसों तेल का दीपक जरूर रखें. गरीबों, सफाई कर्मचारियों या जरूरतमंद लोगों को भोजन या धन का दान करें. इससे मानसिक शांति मिलेगी और नकारात्मकता कम होगी.

लकी कलर और लकी नंबर
लकी कलर: लाल, पीला और हरा
लकी नंबर: 6
विशेष सलाह: इस साल ब्लैक कलर के कपड़े पहनने से जितना हो सके बचें, यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है.

About the Author

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें

homeastro

Kumbh Rashi : कुंभ राशि भूलकर भी न करें आज यह गलती, लव लाइफ में बढ़ेगा तनाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP