3200KM NOTAM in bay Of Bengal| Indian NOTAM on 5-6th February| अग्नि का प्रहार या प्रोजेक्ट विष्णु की नई मिसाइल का टेस्ट? बंगाल की खाड़ी में 3200 KM का इलाका रेड जोन घोषित
Last Updated:
No Flying Zone In Bay Of Bengal: भारत ने बंगाल की खाड़ी में 3200 किलोमीटर तक के नोटम यानी कि Notice to Air Mission जारी किया है. यानी कि जारी तारीख के दिन इस क्षेत्र में कोई भी फ्लाइट या फिर जहाज नहीं गुजरेगी. इस दिन भारत नई मिसाइल का परीक्षण भी कर सकता है.
आस तारीख को बंगाल की खाड़ी में ना फ्लाइट उड़ेंगे और ना ही कोई शीप गुजरेगी. (पीटीआई)India NOTAM in Bay Of Bengal: भारत ने बंगाल की खाड़ी में 3200 किलोमीटर के लिए नोटम जारी किया है. नोटम या NOTAM का मतलब होता है नोटिस टू एयर मिशन, जिसे पहले नोटिस टू एयरमैन के नाम से भी जाना जाता है. ये नोटम 5 और 6 फरवरी के लिए जारी किया गया है. इस दिन इस जोन में किसी प्रकार का हवाई या समुद्री हलचल नहीं होगा. दरअसल, नोटम तब जारी किया जाता है, जब किसी मिसाइल का परीक्षण करना होता है. भारत अगर इतनी दूरी के नोटम जारी करता है, तो दो अनुमानतः दो ही प्रकार के मिसाइल की टेस्टिंग कर सकता है. या तो अग्नि मिसाइल सीरीज या फिर प्रोजेक्ट विष्णु का परीक्षण कर सकता है. हालांकि, इस नोटम में इसकी जानकारी नहीं दी गई है कि किस प्रकार की मिसाइल की परीक्षण होनी है.
नोटम जारी करने के पीछे संभावित हवाई खतरे को रोकने के लिए इसे जारी किया जाता है. सोशल मीडिया पर शेयर जानकारी में लिखा गया है कि भारत ने संभावित मिसाइल टेस्ट के लिए अपने डेंजर ज़ोन को बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी किया. इसका रेंज लगभग 3,190 km है. नोटम की तारीख 05-06 फरवरी 2026 है. एक तरफ जहां हमारे पड़ोसी मुल्क में राजनीतिक कलह मचा हुआ है. बांग्लादेश में राजनीतिक कलह मचा है. फरवरी में ही चुनाव होने हैं, उधर पाकिस्तान की दखल बढ़ रही है. लेकिन, इन सबके बीच भारत द्वारा नोटम जारी करने के बाद दोनों देशों में खलबली मच गई है कि भारत अब क्या करने जा रहा है.
India issues a notification extending its danger zone for a likely missile test, the range is now near 3,190-km