मैं दारोगा हूं अंकल.. शादी के बाद खुला पति का राज, पत्नी बोली- पापा वो तो झूठ बोल रहे थे, थाना पहुंचा केस

Share to your loved once


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सनसनी खेज खुलासा हुआ है, जहां यूपी पुलिस में फर्जी तरीके से दरोगा की नौकरी पाने के बाद,लाखों रुपए दहेज लेकर एक युवक ने शादी कर ली और जब ट्रेनिंग के बाद फिंगर प्रिंट मिलान के बारी आई तो वह भाग आया. नई नवेली दुल्हन को जब शक हुआ तो उसने हकीकत परिजनों को बताई तो मायके पक्ष के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई.

शादी के बाद पति का खुला राज, पत्नी ने छिपा लिया सब, फिर की हरकत, पहुंची थाने(सांकेतिक तस्वीर)

एटाः उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सनसनी खेज खुलासा हुआ है, जहां यूपी पुलिस में फर्जी तरीके से दरोगा की नौकरी पाने के बाद,लाखों रुपए दहेज लेकर एक युवक ने शादी कर ली और जब ट्रेनिंग के बाद फिंगर प्रिंट मिलान के बारी आई तो वह भाग आया. नई नवेली दुल्हन को जब शक हुआ तो उसने हकीकत परिजनों को बताई तो मायके पक्ष के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई. हकीकत जानने के बाद युवती फर्जी दरोगा के साथ रहती रही. लेकिन कुछ दिन पश्चात ससुराली जनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की डिमांड की जाने लगी और शारीरिक रूप से प्रताड़ि किया जाने लगा तो महिला ने कानून का दरवाजा खटखटाया.

आरोपित फर्जी दारोगा फरार
महिला ने अलीगढ़ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक से लिखित शिकायत की, जिसके आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में एफआईआर पंजीकृत की है और जांच पड़ताल शुरू की है. फिलहाल आरोपी दरोगा फरार है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र घिलौआ रोड की रहने वाली पीड़िता प्रज्ञा वर्मा पुत्री रविन्द्र वर्मा की लिखित शिकायत के आधार पर एफआईआर पंजीकृत की गई है.

लड़के ने खुद को बताया था दारोगा
दअरसल, पीड़िता के पिता को अपनी पुत्री के लिए एक शादी योग्य अच्छे परिवार के लड़के की आवश्यकता थी. उनके एक मिलने वाले व्यक्ति ने जानकारी दी की जेल रोड सिविल लाइंस लालपुर का रहने वाला कपिल पुत्र ब्रह्मसिंह का बेटा हाल में ही उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होकर दरोगा बना है. मेरठ में ट्रेनिंग चल रही है. लड़की के पिता अपने रिश्तेदारों के साथ मेरठ पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे, जहां आरोपी पुलिस की यूनी फार्म में मौजूद था. उसने अपनी वेतन स्लिप भी दिखाई. लड़के को देखकर लड़की पक्ष ने पसंद कर लिया और जनवरी माह की 19 तारीख शादी की तय हो गई. एफआईआर के मुताबिक लड़की पक्ष ने शादी में 40 लाख रुपए खर्च किया और 20 तोला सोने के जेवर दिया.

लड़की ने सच्चाई जानकर भी साथ रहने का ठाना
पांच दिनों तक सबकुछ ठीक ठाक चलता रहा. कुछ दिनों बाद विवाहिता ने अपने पति से पूछा कि आपको ट्रेनिंग नहीं जाना इस पर आरोपी टालमटोल करने लगा और तबियत खराब होने का हवाला देने लगा. कई दिन बीत जाने पर उसने पुनः पूछा तो आरोपी कपिल ने बताया को उसने कूट रचित दस्तावेज के आधार पर नौकरी हथिया ली थी और ट्रेनिंग चला गया, जिससे मेरी शादी अच्छे घराने से हो सके ये सुनकर लड़की दंग रह गई. लड़की ने पूरी बात अपने पिता को बता दी.

फिंगर प्रिंट के मिलान से पहले भाग निकला
ये सुनकर पिता पुनः मेरठ ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे तो पता चला कि आरोपी कपिल का ट्रेनिंग पूरी होने के बाद फिंगर प्रिंट मिलान होना था. पकड़े जाने के डर से वह भाग गया है. हकीक़त जानने के बाद बेइज्जती न हो अपने आप को समझा कर लड़की ने जालसाज लड़के के साथ रहने का मन बनाया. कुछ दिन ठीक ठाक चलता रहा. लेकिन आए दिन उससे ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा और अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

शादी के बाद पति का खुला राज, पत्नी ने छिपा लिया सब, फिर की हरकत, पहुंची थाने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP