वो 4 ‘मनहूस’ फिल्में, बिखर गए चार परिवार, एक स्टार के सामने झुके सलमान खान, चुपके से किया समझौता – aishwarya rai Vivek Oberoi 3 Bollywood stars whose Careers Got Ruined after fallout third forced Salman Khan to compromise defied industry norms
Last Updated:
3 Bollywood Stars Who Fight with Salman Khan : बॉलीवुड में सलमान खान की दोस्ती जितनी मशहूर है, दुश्मनी भी उतनी ही सुर्खियों में रहती है. इंडस्ट्री में सलमान खान ने कई सितारों से पंगे लिए. सलमान खान और शाहरुख खान के बीच ‘कोल्ड’ वॉर तो लंबे समय तक चला था. 2008 में कैटरीना कैफ के बर्थडे पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था. 2013 में दोनों के बीच पैचअप हुआ. बॉलीवुड में तीन सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने सलमान खान से पंगा लिया. दो सितारों का करियर डूब गया लेकिन एक सलमान खान से भी ज्यादा दबंग निकला. उसने 13 साल तक बॉलीवुड पर एकतरफा राज किया. ये सितारे कौन थे, आइये जानते हैं……..

वैसे तो सलमान खान के बारे में कहा जाता है कि वो यारों के यार हैं लेकिन उनके झगड़े भी उतने ही मशहूर हैं. बॉलीवुड में तीन सितारों ने सलमान खान से खुलकर पंगा लिया. दो का करियर तबाह हो गया लेकिन एक सितारे की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई. उसने अपनी दम पर बॉलीवुड में 13 साल तक एकतरफा राज किया. जी हां, हम बात कर रहे हैं अरिजीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और अभिनव कश्यप की. तीनों का सलमान खान से झगड़ा सुर्खियों में रहा. ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय से उनके रिश्ते कभी नहीं सुधर पाए. विवेक अपने इंटरव्यू में अक्सर सलमान खान और ऐश्वर्या राय पर आरोप लगाते रहते हैं. वहीं अरिजीत सिंह से हुआ विवाद नाटकीय रूप से खत्म हो गया है. इस मामले में सलमान ने ही सफाई दी. आइये जानते हैं तीनों विवाद की असल वजह…

सबसे पहले बात करते हैं विवेक ओबेरॉय की. उन्होंने 2003 में सलमान पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था. विवेक ओबेरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इस विवाद के पीछे सलमान खान -ऐश्वर्या राय कंट्रोवर्सी थी. सलमान खान -ऐश्वर्या राय ने हम दिल दे चुके सनम फिल्म में एकसाथ काम किया था. फिल्म 18 जून 1999 को रिलीज हुई थी. डायरेक्टर-प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली थे. फिल्म में सलमान खान-ऐश्वर्या राय और अजय देवगन लीड रोल में थे. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय-सलमान खान के बीच नजदीकियां बढ़ीं. सलमान-ऐश्वर्या की लव स्टोरी पूरे दो साल तक चली. 2002 आते-आते दोनों में ब्रेकअप हो गया. 2002 में एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे. यह भी कहा था कि सलमान संग उनका ब्रेकअप मार्च में ही हो गया था. उन्होंने सलमान पर परेशान करने, फोन पर गंदे ढंग से बात करने और कई बार मारपीट का आरोप लगाया. माना जाता है कि ऐश्वर्या राय बॉलीवुड सुपरस्टार के पजेसिव नेचर से परेशान थीं.

माना जाता है कि सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या राय-विवेक ओबेरॉय के बीच नजदीकियां बढ़ीं. दोनों उन दिनों ‘क्यों हो गया ना’ फिल्म की शूटिंग साथ में कर रहे थे. पूरी इंडस्ट्री में दोनों के प्यार के किस्से जुबान पर थे. यह विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय की साथ में इकलौती फिल्म है. 2004 में स्टारडस्ट को दिए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने विवेक के साथ रिलेशनशिप भी स्वीकार की थी. सलमान खान इस बात से खासे नाराज थे. कंट्रोवर्सी और बढ़ गई. विवेक ओबेरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके खुले तौर पर सलमान खान पर कई संगीन आरोप लगाए. उन्होंने ऐश्वर्या राय पर धोखा देने का आरोप लगाया. उन्हें ‘प्लास्टिक जैसी मुस्कराहट वाला इंसान’ तक कह दिया था. सलमान खान से झगड़े का असर विवेक के करियर पर पड़ा. उन्होंने इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया. विवेक ने कई मंच पर इस बात को दोहराया कि उनका बॉयकट किया जा रहा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस लिस्ट में दूसरा नाम डायरेक्टर अभिनव कश्यप का है जो कि बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर-राइटर अनुराग कश्यप के भाई हैं. अभिनव कश्यप ने 2010 में ‘दबंग’ फिल्म का निर्देशन किया था. यह फिल्म उन्होंने सलमान खान के साथ बनाई थी. यह फिल्म 10 सितंबर 2010 को रिलीज हुई थी. यह सोनाक्षी सिन्हा की डेब्यू मूवी थी. म्यूजिक साजिद-वाजिद ने कंपोज किया था. फिल्म का एक गाना ‘मुन्नी बदनाम हुई, डार्लिंग तेरे लिए…’ ललित पंडित ने कंपोज किया था. 41 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 221 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी. दोनों के बीच विवाद ‘दबंग 2’ फिल्म से जुड़ा है. अभिनव ने दावा किया था कि दबंग 2 से उन्हें बाहर किया गया.

दबंग 2 फिल्म 21 दिसंबर 2012 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म का डायरेक्शन अरबाज खान ने किया था. प्रोड्यूसर मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान थे. 84 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 249 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म के राइट्स, डायरेक्शन को लेकर अभिनव कश्यप का विवाद हुआ. यह विवाद पिछले 15 साल से जारी है. चार माह पहले अभिनव कश्यप ने एक इंटरव्यू में सलमान खान पर कई आरोप लगाए. उन्हें गुंडा तक कहा. यह भी कहा कि उन्हें एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है. सलमान खान ने बिग बॉस के एक एपिसोड में बिना नाम लिए अभिनव कश्यप के आरोपों पर जवाब दिया. उन्होंने कहा था कि बैठे-बैठे लोग कुछ भी अंटशंट बोल रहे हैं क्योंकि उनके पास कोई काम नहीं है. यह भी सच है कि दबंग फिल्म के बाद अभिनव कश्यप का करियर तबाह हो गया और इंडस्ट्री में उन्हें काम नहीं मिला.

अब बात करते हैं कि बॉलीवुड के उस ‘दबंग’ सितारे अरिजीत सिंह की बात करते जिसने अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में मुकाम हासिल किया. अरिजीत सिंह ने हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेकर सबको चौंका दिया. उन्होंने 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी 2’ से ब्रेक मिला. इस फिल्म का एक गाना ‘तुम ही हो’ उन्होंने गाया था. यह गाना उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. रातोंरात वो सुपरस्टार बन गए. उनकी आवाज सीधे दिल उतर गई. उनकी आवाज में एक कशिश थी. जल्द ही वो कई म्यूजिक डायरेक्टर के फेवरेट सिंगर बन गए.

वैसे तो अरिजीत सिंह लाइम लाइट से दूर रहते हैं और अपने काम पर बहुत फोकस रखते हैं लेकिन वो विवादों में भी रहे. 2014 में अरिजीत सिंह का सुपरस्टार सलमान खान से विवाद हुआ था. यह कंट्रोवर्सी एक अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान हुई थी. हुआ यूं था कि सलमान ने अरिजीत सिंह को सम्मानित करने के लिए मंच पर बुलाया. उन्हें आशिकी 2 के गाने ‘तुम ही हो’ के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला था. जब अरिजीत मंच पर अवॉर्ड लेने के लिए पहुंचे तो सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘सो गए थे क्या?’ यह सुनकर अरिजीत ने माइक हाथ में लिया और सलमान से कहा, ‘आप लोगों ने सुला दिया था यार’. इस पर सलमान ने पलटवार किया और कहा कि ‘इसमें हमारा कोई दोष नहीं है.’ सलमान खान फिर नहीं रुके. उन्होंने मंच पर ही अरजीत सिंह का मजाक उड़ाया.

इसके एपिसोड के बाद दोनों के रिश्ते खराब हो गए. सलमान ने उनसे किनारा कर लिया. अरिजीत ने अपने व्यवहार के लिए सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी लेकिन सलमान का गुस्सा कम नहीं हुआ. उन्होंने अपनी फिल्मों में अरजीत के गानों को दूसरे गायकों की आवाज से रीप्लेस करवाए. ‘सुल्तान’ में अरिजीत के गाये गाने ‘जग घुमिया’ को राहत फतेह अली ख़ान से गवा लिया. पूरे सात साल बाद ‘टाइगर 3’ में अरिजीत सिंह ने सलमान के लिए अपनी आवाज दी.

सलमान खान ने अपने बिग बॉस में माना कि अरिजीत को लेकर उनकी तरफ से गलतफहमी हो गई थी. इसमें अरिजीत का कोई दोष नहीं था. अब वे दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं. दिलचस्प बात यह है कि अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने से पहले सलमान खान की आगामी फिल्म ‘द बैटल ऑफ़ गलवान’ के ‘मातृभूमि’ सॉन्ग को आवाज दी है. यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी.

अरिजीत सिंह की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनके पिता कांकर सिंह सिख थे. मां बंगाली हिंदू. मौसी प्रशिक्षित शास्त्रीय संगीत गायिका थीं. मामा तबला बजाते थे. ऐसे में बचपन से उनकी रुचि संगीत में थी. प्रसिद्ध हजारी बंधुओं राजेंद्र, धीरेंद्र और बीरेंद्र भारतीय शास्त्रीय संगीत और पॉप म्यूजिक की शिक्षा ली. उन्होंने 700 गाने गाए. 2016 से 2020 तक लगातार 5 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता. करियर की शुरुआत 2005 में रियलिटी शो ‘फेमस गुरुकुल’ से की. मर्डर 2 के गाने ‘फिर मोहब्बत’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया लेकिन पहचान आशिकी 2 के गाने ‘तुम ही हो’ से मिली. रियलिटी शो ‘फेम गुरु’ में प्रतिभागी रहीं रूपरेखा बनर्जी से 2013 में शादी की लेकिन यह रिश्ता एक साल भी नहीं चल पाया. 2013 में ही तलाक हो गया. फिर 2014 में बचपन की दोस्त कोयल राय से शादी की. दोनों की यह दूसरी शादी थी. वो संगीत से जुड़े 100 से ज्यादा अवॉर्ड जीत चुके हैं. 2025 में भारत सरकार ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानिक किया. दो नेशनल और 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते हैं.