जिस देश में ट्रंप ने बदल दी सत्ता, वहां की नई राष्ट्रपति ने PM मोदी को मिलाया फोन, जानें क्या हुई बात?
Last Updated:
PM Narendra Modi Delcy Rodríguez Phone Call: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच फोन पर हुई बातचीत ने नई दोस्ती की नई बुनियाद रख दी है. दोनों नेताओं ने ऊर्जा सुरक्षा और व्यापार जैसे रणनीतिक मुद्दों पर भविष्य का रोडमैप तैयार किया. पीएम मोदी का यह संवाद ग्लोबल साउथ को एकजुट करने और वेनेजुएला के साथ पुराने रिश्तों में नई जान फूंकने की दिशा में बड़ा कदम है.
पीएम मोदी ने फोन पर बात की. 3 जनवरी की वह सर्द रात वेनेजुएला के इतिहास में एक बड़े भूकंप की तरह आई. अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन के दौरान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को नाटकीय ढंग से किडनैप कर लिया गया, जिसने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया था. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज से फोन पर बात की तो यह केवल दो नेताओं का संवाद नहीं था बल्कि एक नए कूटनीतिक युग का आगाज था. सत्ता परिवर्तन के इस बवंडर के बीच भारत ने वेनेजुएला के साथ खड़े होकर स्पष्ट कर दिया है कि वह ग्लोबल साउथ की आवाजों को बिखरने नहीं देगा.
कूटनीति की बिसात पर नया कदम
प्रधानमंत्री मोदी और डेल्सी रोड्रिगेज के बीच यह पहली आधिकारिक बातचीत है. 5 जनवरी को अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाली डेल्सी पेशे से लेबर लॉयर हैं और उन्हें निजी क्षेत्र के साथ तालमेल बिठाने में माहिर माना जाता है. पीएम मोदी ने ‘X’ पर इस बातचीत की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि दोनों देश द्विपक्षीय साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सहमत हुए हैं. भारत के लिए वेनेजुएला केवल एक व्यापारिक साझीदार नहीं बल्कि ऊर्जा सुरक्षा का एक बड़ा स्रोत है. मादुरो के पतन के बाद भारत ने बहुत ही संतुलित अंदाज में नई सरकार के साथ संवाद स्थापित कर अपने हितों को सुरक्षित करने की कोशिश की है.
Spoke with Acting President of Venezuela, Ms. Delcy Rodríguez. We agreed to further deepen and expand our bilateral partnership in all areas, with a shared vision of taking India-Venezuela relations to new heights in the years ahead. @delcyrodriguezv