गूगल मैप देखकर चल रहा था परिवार, नाले में जा गिरी कार, मच गई चीख-पुकार
Last Updated:
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के चौमुहां में घने कोहरे में गूगल मैप ने गिलट कारोबारी को गलत रास्ता दिखा दिया. इससे उनकी कार गड्ढे में गिर गई. गड्ढे में दो फीट पानी होने से परिवार की जान बच गई. हालांकि पानी को कार से देख परिवार की चीख निकल गई और मदद के लिए चीखने लगे. परिवार की आवाज सुनकर राहगीरों ने तुरंत गड्ढे में कूदकर परिवार को आधे घंटे में सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
परिवार सहित नाले में गिरी कार. (सांकेतिक तस्वीर)मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के चौमुहां में घने कोहरे में गूगल मैप ने गिलट कारोबारी को गलत रास्ता दिखा दिया. इससे उनकी कार गड्ढे में गिर गई. गड्ढे में दो फीट पानी होने से परिवार की जान बच गई. हालांकि पानी को कार से देख परिवार की चीख निकल गई और मदद के लिए चीखने लगे. परिवार की आवाज सुनकर राहगीरों ने तुरंत गड्ढे में कूदकर परिवार को आधे घंटे में सुरक्षित बाहर निकाल लिया. पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बंबे से बाहर निकाला. फिलहाल कार निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें