8 साल से महिला नहीं हो रही थी प्रेग्नेंट, ओरी का दावा- ‘ टच किया पति का अंग, 3 महीने में दी खुशखबरी’
Last Updated:
ओरी ने एल्विश यादव के सामने कहा कि एक आदमी था जिसकी पत्नी को 8 साल से बच्चा नहीं हो रहा था. जब उन्होंने उस आदमी को टच किया. तीन महीने बाद उस आदमी ने बताया कि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट हैं. ओरी ने बताया कि उन्होंने इस आदमी के प्राइवेट पार्ट को कपड़े के ऊपर से टच किया था.
ओरी ने एल्विश यादव के सामने चौंकाने वाला खुलासा किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @orry)मुंबई. ओरी के नाम पॉपुलर ओरहान अवत्रामणि न तो एक्टर हैं और न ही मॉडल हैं, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी स्टार्स से काम नहीं हैं. इन दिनों वह सारा अली खान के साथ हुए विवाद की वजह से चर्चा में हैं. ओरी मशहूर होने लगे, तो उन्हें अक्सर सेलिब्रिटीज के साथ पोज़ करते हुए देखा गया, जिसमें उनका हाथ उनके शरीर पर होता था, जो उनका सिग्नेचर स्टाइल बन गया. बाद में उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि अब वह फैंस से इस पोज़ में फोटो खिंचवाने के पैसे लेने लगे हैं. अब, ओरी ने खुलासा किया है कि उनके टच से एक कपल को 8 साल बाद संतान प्राप्ति हुई.
ओरी एल्विश यादव के साथ बातचीत में कहा, “एक आदमी है, 8 साल से उसकी बीवी के साथ बच्चा नहीं हुआ. वो मुझे टीवी पर पूछता है, और बोलता है, ‘मैंने सुना ओरी टच, कुछ कर सकते हैं क्या?’ मैंने बोला, ‘मैं नहीं बोल रहा, लेकिन अगर आपको टच चाहिए, मैं आपको दे सकता हूं. मेरा बिल उस दिन का सेट हुआ था तो मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं. पर मुझे वो पार्ट, जो नहीं चलता है, उस पार्ट को चलाने के लिए टच देना है.’”