This crispy dish from the mountains will become your favorite from the very first bite. – Uttarakhand News

Share to your loved once


Last Updated:

How To Make Batku: बटकू पहाड़ों की एक अनोखी और चटपटी रेसिपी है, जो लगभग हर पहाड़ी घर में बनाई जाती है. यह एक ऐसी डिश है जिसे बच्चे, बड़े और बुज़ुर्ग सभी बड़े चाव से खाते हैं. आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है. क्या खास सामग्री की जरूरत होती है.

पिथौरागढ़: पहाड़ों की रसोई अपनी सादगी और स्वाद के लिए जानी जाती है. यहां बनने वाला हर खाना दिल से जुड़ा होता है और ऐसा ही एक खास व्यंजन है बटकू. बटकू पहाड़ों की एक अनोखी और चटपटी रेसिपी है, जो लगभग हर पहाड़ी घर में बनाई जाती है. यह एक ऐसी डिश है जिसे बच्चे, बड़े और बुज़ुर्ग सभी बड़े चाव से खाते हैं. बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम बटकू, चाय के साथ हो तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.

बटकू बनाने की पारंपारिक विधि
बटकू बनाने के लिए सबसे पहले धुली उड़द दाल 1 कप लें. इसे अच्छे से धोकर रात भर पानी में भिगो दें. सुबह दाल फूलकर तैयार हो जाती है. अब दाल को दोबारा धोकर मिक्सर में दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत ज्यादा पतला न हो, तभी बटकू अच्छे बनते हैं. अब इस पिसी हुई उड़द दाल में आधा कप गेहूं का आटा मिलाएं. इसके बाद स्वाद के अनुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी, एक चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच जीरा पाउडर और चाहें तो अजवाइन, आधा छोटा चम्मच डाल सकते हैं. ये साधारण मसाले बटकू के स्वाद को और भी बढ़ा देते हैं. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. जरूरत लगे तो थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. पर ध्यान रखें कि इस मिश्रण को पतला नहीं बनाया बनाना है थोड़ा गाढ़ा ही होना चाहिए.

अब एक कढ़ाई में तेल 1 से 1½ कप डालकर अच्छी तरह गर्म करें. तेल जब तेज गर्म हो जाए, तब चम्मच या हाथों की मदद से थोड़ा-थोड़ा इस बेटर को तेल में डालें. आंच मध्यम रखें और बटकू को धीरे-धीरे पलटते हुए तलें. कुछ ही मिनटों में बटकू सुनहरे और कुरकुरे हो जाते हैं. तले हुए बटकू को कढ़ाई से निकालकर टिशू पेपर पर रख लें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. गरमा-गरम बटकू को हरी चटनी, भांग की चटनी या साधारण नमक के साथ भी खाया जा सकता है. पहाड़ो में तो इसे खीर के साथ बहुत पसंद किया जाता है.

सादा, पहाड़ी और बेहद स्वादिष्ट बटकू सिर्फ एक डिश नहीं है, बल्कि पहाड़ों की रसोई की खुशबू और अपनापन भी है. एक बार इसे घर पर बनाकर जरूर देखें. इसका स्वाद आपको बार-बार याद आएगा.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

homelifestyle

Batku Recipe: पहाड़ों की ये कुरकुरी डिश, खाते ही बन जाएगी आपकी फेवरेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP