दही पापड़ी चाट रेसिपी घर पर बनाएं बाजार जैसा स्वाद और कुरकुरापन.

Share to your loved once


दही पापड़ी चाट एक ऐसी रेसिपी है जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं. कुरकुरी पापड़ी, ठंडी दही, मीठी‑खट्टी चटनी और ऊपर से मसालों का तड़का… आ गया न मुंह में पानी. अगर इसे घर में ही बाजार जैसे स्वाद में बनाया जाए तो क्या कहना!
आइए नोट करें आसान रेसिपी

सामग्री
पापड़ी के लिए:
मैदा – 1 कप
सूजी – 2 चम्मच
अजवाइन – ½ चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
तेल – मोयन + तलने के लिए
(बाजार की पापड़ी भी इस्तेमाल कर सकते हैं.)

दही और टॉपिंग के लिए:
दही – 1.5 कप (फेंटी हुई)
चीनी – 1–2 चम्मच (दही में मिलाने के लिए)
उबले आलू – 1 कटा हुआ
उबली मूंग या चने – ½ कप
मीठी इमली की चटनी
हरी धनिया चटनी
लाल मिर्च पाउडर
भुना जीरा पाउडर
चाट मसाला
नमक
बारीक सेव
अनार के दाने
हरा धनिया

पापड़ी बनाने का तरीका 
एक बाउल में मैदा, सूजी, अजवाइन, नमक और 2 चम्मच तेल मिलाएं.
थोड़ा‑थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंध लें.
10 मिनट ढककर रखें.
पतला बेलकर छोटे गोल काटें और कांटे से छेद करें.
मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें.
पापड़ी तैयार!

दही पापड़ी चाट बनाने की विधि
एक प्लेट में 4–5 कुरकुरी पापड़ी रखें.
पापड़ी पर उबले आलू और मूंग/चना डालें.
ऊपर से फेंटी हुई मीठी दही अच्छे से डालें.
अब हरी चटनी और मीठी इमली की चटनी डालें.
मसाले छिड़कें, भुना जीरा
चाट मसाला
काला नमक
हल्की लाल मिर्च
ऊपर से सेव और अनार डालें.
आखिर में थोड़ा हरा धनिया डालकर परोसें.

टिप्स: स्वाद को बनाए “स्पेशल”
दही जितनी ठंडी और गाढ़ी होगी, चाट उतनी स्वादिष्ट बनेगी.
पापड़ी को खाने से ठीक पहले तैयार करें ताकि वह नरम न पड़े.
इमली की चटनी थोड़ी मीठी और खट्टी, दोनों का सही बैलेंस रखें.

घर की बनी स्पेशल दही‑पापड़ी चाट बाजार जैसी ही नहीं, बल्कि उससे भी ज्यादा फ्रेश, हेल्दी और स्वादिष्ट होती है.
एक बार यह रेसिपी ट्राई करें. बार‑बार खाने का मन खुद‑ब‑खुद करेगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP