Hasan Ali Love story: पाकिस्तानी क्रिकेटर की इंडियन वाइफ, हरियाणा की लड़की पर आया दिल और कर लिया निकाह

Share to your loved once


Last Updated:

Hasan Ali Samiya Arzoo Love Story: पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली ने भारतीय लड़की सामिया आरजू से निकाह किया था. सामिया हरियाणा की रहने वाली हैं. 2019 में दोनों की शादी हुई थी. इस कपल के बाद दो बेटियां हैं. आइए जानते हैं हसन अली की सामिया से पहली मुलाकात कैसे हुई और दोनों कैसे एक-दूसरे के प्यार में पड़े.

पाक क्रिकेटर की इंडियन वाइफ, हरियाणा की लड़की पर आया दिल और कर लिया निकाहहसन अली और सामिया आरजू ने 2019 में की शादी

नई दिल्ली. पाकिस्तान के कई क्रिकेटर्स ऐसे हैं, जो सरहद पार भारतीय लड़की को दिल दे बैठे और फिर शादी कर ली. इनमें कई बड़े नाम शामिल हैं. आज हम उस पाकिस्तानी क्रिकेटर की लव स्टोरी लेकर आए हैं, जो हरियाणा की लड़की को दिल दे बैठा और फिर उससे निकाह कर लिया. क्रिकेट और क्रिकेटर्स की पर्सनल लाइफ में दिलचस्पी रखने वाले फैंस समझ गए होंगे कि हम यहां किसकी बात कर रहे हैं. जी हां, यह क्रिकेटर और कोई नहीं, बल्कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली हैं. हसन अली हरियाणा से ताल्लुक रखने वालीं सामिया आरजू के प्यार में बोल्ड हो गए थे, जिसके बाद शादी रचा ली. ये कपल दो बच्चों के माता-पिता हैं. चलिए इनकी लव स्टोरी जानते हैं.

हसन अली की पत्नी सामिया आरजू एक फ्लाइट इंजीनियर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एमिरेट्स एयरलाइंस के साथ काम करती हैं. उन्होंने हरियाणा के फरीदाबाद स्थित मानव रचना यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल की है. पढ़ाई पूरी करने के बाद सामिया ने जेट एयरवेज में एयर होस्टेस के तौर पर काम शुरू किया और बाद में उन्हें फ्लाइट इंजीनियर के पद पर प्रमोशन मिला. सामिया आरजू का जन्म 15 सितंबर 1995 को हरियाणा के चांदनी गांव में हुआ था. उन्होंने अपना ज्यादातर जीवन हरियाणा में बिताया और बाद में नौकरी के सिलसिले में दुबई शिफ्ट हो गईं. खबरों की मानें तो वहीं, हसन अली से सामिया की पहली मुलाकात हुई थी.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP