कुवैत-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, बम की धमकी से हड़कंप
Last Updated:
IndiGo Flight Emergency Landing: कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान में 180 यात्री सवार थे. सुरक्षा एजेंसियों ने सभी यात्रियों, उनके सामान और विमान की गहन जांच शुरू कर दी है. फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है.

IndiGo Flight Emergency Landing: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को बम की धमकी मिलने के बाद आपात स्थिति में उतारना पड़ा. फ्लाइट में कुल 180 यात्री सवार थे. सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मिलते ही विमान को सुरक्षित रूप से अहमदाबाद में लैंड कराया गया. लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को उतारकर उनकी गहन जांच की गई, वहीं विमान और पूरे सामान की भी सुरक्षा जांच की जा रही है. फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है और जांच एजेंसियां धमकी की सत्यता का पता लगाने में जुटी हैं.