‘हमें भी नहीं लगा था कोई आएगा’, सैयारा सेट पर ऐसा सोचते थे अहान-अनीत, कृष कपूर के किरदार को ऐसे बनाया खास

Share to your loved once


नई दिल्ली. साल 2025 की सबसे बड़ी और सुखद सिनेमाई सफलताओं में से एक ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल किया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. बॉलीवुड में नए चेहरों की एंट्री हमेशा चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन ‘सैयारा’ ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया. एक्टर अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा अपनी डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ से रातोंरात सुपरस्टार बन गए. फिल्म की रोमांटिक केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया और यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

हाल ही में ग्राजिया मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कबूला कि शूटिंग के दौरान वो और उनकी सह-कलाकार अनीत पड्डा इस बात से पूरी तरह वाकिफ थे कि दो नए चेहरों को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में नहीं आ सकते हैं. लेकिन बॉक्स ऑफिस आकड़ों ने चौंका दिया.

‘हमें भी नहीं लगा था कोई आएगा’

बातचीत में अहान ने कहा, ‘अनीत और मैं सेट पर भी इस बारे में बात करते थे कि अगर थिएटर से सिर्फ दो लोग भी कुछ महसूस करके निकलें तो हमारा काम सफल हो गया. हम जानते थे कि दर्शक दो नए चेहरों को देखने के लिए थिएटर की ओर नहीं दौड़ेंगे.’ उन्होंने आगे कहा कि उनके बीच कोई प्रेशर नहीं था, सिर्फ ईमानदारी और मेहनत थी. फिल्म की सफलता के बाद भी अहान ने स्वीकार किया कि उन्हें अभी तक बैठकर इस प्यार को प्रोसेस करने का समय नहीं मिला. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि बेहतर है कि मैं इसे न जानूं. बस अगली फिल्म पर फोकस करना चाहता हूं.’

कृष कपूर के किरदार पर क्या बोले अहान पांडे

इसी बातचीत में अहान पांडे ने बताया कि उन्होंने फिल्म सैयारा में अपने किरदार ‘कृष’ की तैयारी के लिए काफी मेहनत की. अहान ने कहा, ‘मेरे पास एक डायरी थी जिसमें मैं कृष के बारे में विस्तार से लिखता था- वह कैसा है, क्या सोचता है और सीन से पहले उसकी भावनाएं क्या होती हैं. उस डायरी के ऊपर मोटे अक्षरों में एक बात लिखी थी- कृष के अंदर की नर्मी और मर्दानगी.’ अहान ने आगे कहा, ‘जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी तो मुझे लगा कि किरदार में नर्मी कम . उसमें ज्यादा द्वंद्व था और यह दिखाया गया था कि वह उसके लिए कैसे बदलता है. इसलिए मैंने तय किया कि फिल्म के दूसरे हिस्से में मैं उस नर्मी और संवेदनशीलता को जरूर लेकर आऊं, क्योंकि वही चीज गायब थी.’ उन्होंने निर्देशक मोहित सूरी की भी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने कलाकारों को अपने किरदार को खुलकर एक्सप्लोर करने की पूरी आजादी दी. अहान के मुताबिक, ‘उन्होंने हमें आजादी और अवसर दिया. कई बार ऐसा लगता था जैसे यह उनकी भी डेब्यू फिल्म हो, क्योंकि सेट पर उनका जुनून और भूख साफ दिखाई देती थी.’

मोहित सूरी ने डायरेक्ट की सैयारा

‘सैयारा’ मोहित सूरी द्वारा निर्देशित म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा है, जिसे यश राज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया. फिल्म में अहान पांडे ने म्यूजिशियन कृष कपूर का किरदार निभाया, जबकि अनीत पड्डा ने उभरती पत्रकार और कवयित्री वाणी बत्रा का रोल किया. कहानी प्यार, चुनौतियों और उन्हें पार करने की है. अहान का यह बॉलीवुड डेब्यू था, जबकि अनीत ने पहले काजोल की ‘सलाम वेंकी’ में काम किया था, लेकिन ‘सैयारा’ उनकी पहली लीड रोल वाली फिल्म थी. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त थी कि ऑफ-स्क्रीन बॉन्ड को लेकर डेटिंग की अफवाहें उड़ीं, लेकिन दोनों ने इसे सिर्फ बेस्ट फ्रेंडशिप बताया.

छोटे बजट की ब्लॉकबस्टर फिल्म

फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से शानदार रिव्यू मिले. रिपोर्टेड बजट 45 करोड़ पर बनी यह फिल्म वर्ल्डवाइड 579.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बनी और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. नए कलाकारों के दम पर मिली इस सफलता ने इंडस्ट्री में एक नई मिसाल कायम की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP