Virat Kohli Instagram Active Again: विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट फिर एक्टिव, फैंस में खुशी की लहर, आखिर किस वजह से गायब हुआ था?
Last Updated:
Virat Kohli Instagram Account Active Again: दिग्गज भरतीय बल्लेबाज का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब होने के बाद अब फिर से एक्टिव हो गया है. विराट का वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट 30 जनवरी को अचानक प्लेटफॉर्म से गायब हो गया था, जिससे फैंस हैरान हो गए थे. हालांकि, अब उनका अकाउंट फिर से सर्च हो पा रहा है, जिससे फैंस में खुशी की लहर है.
विराट कोहली इंस्टाग्राम पर लौटेनई दिल्ली. विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से एक्टिव हो गया है, जिससे फैंस गदगद हैं. 30 जनवरी की रात अचानक उनका अकाउंट गायब हो गया था. इंस्टाग्राम पर सर्च करने के बाद भी विराट कोहली का अकाउंट दिख नहीं रहा था, जिसने फैंस को बेचैन कर दिया. अटकलें यहां तक भी लगाई जाने लगीं कि कोहली ने सोशल मीडिया से दूर रहने का मन बना लिया है, जिसके चलते अकाउंट को डिएक्टिवेट कर दिया. हालांकि, कुछ घंटे में ही कोहली का अकाउंट फिर से एक्टिव हो गया, जिसने फैंस को राहत की सांस दी.
हालांकि, सिर्फ विराट ही नहीं, बल्कि उनके भाई विकास कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट भी उसी समय सर्च में नहीं आया. अब विराट का अकाउंट तो फिर से दिखने लगा है, लेकिन विकास का अकाउंट उस समय भी सक्रिय नहीं हुआ.
विराट कोहली का इंस्टाग्राम फिर से हुआ एक्टिव
अकाउंट गायब होने की क्या थी वजह?
अब तक कोहली, उनकी टीम या इंस्टाग्राम की ओर से कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया कि अकाउंट गायब क्यों हुआ था. हालांकि, माना जा रहा है कि किसी तकनीकी खराबी की वजह से ऐसा हुआ है. कुछ घंटे के लिए ही सही लेकिन कोहली का अकाउंट गायब होना से फैंस बेचैन हो गए थे. सोशल मीडिया पर लोग चिंता से लेकर मजाक तक हर तरह की प्रतिक्रिया देने लगे. कई लोग इंस्टाग्राम के आधिकारिक अकाउंट को टैग करके जवाब मांग रहे थे कि कोहली का अकाउंट क्यों गायब हुआ. कुछ फैंस ने तो एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पर भी कमेंट करते हुए पूछा, ‘भाभी, भैया का अकाउंट कहां गया?’ जैसे-जैसे अटकलें बढ़ीं, मीम्स भी तेजी से फैलने लगे.
इंस्टाग्राम से करोड़ों की होती है कमाई
विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटर हैं. उनके 274 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वह दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले टॉप एथलीट्स में शामिल हैं. इंस्टाग्राम पर कोहली का सिर्फ फैनबेस ही नहीं है, बल्कि वह इससे जबरदस्त कमाई भी करते हैं. विराट कोहली भारत में सोशल मीडिया से कमाई के मामले में बादशाह बने हुए हैं. वह अक्सर इंस्टाग्राम की सबसे ज्यादा कमाई करने वालों की ग्लोबल टॉप-20 लिस्ट में अकेले भारतीय के तौर पर रैंक करते हैं. एक रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहली अपने इंस्टाग्राम ग्रिड पर एक प्रमोशनल पोस्ट के लिए 11 करोड़ से 14 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि इंस्टाग्राम के अलावा कोहली एक्स पर हर पोस्ट के लिए करीब 2.5 करोड़ रुपये कमाते हैं.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें