RCB qualified for WPL final: स्मृति मंधाना की कप्तानी पारी… आरसीबी WPL 2026 फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी
Last Updated:
Royal Challengers Bengaluru qualified for WPL final: स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंच गई. यूपी वॉरियर्स की ओर से रखे गए 144 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 2 विकेट नुकसान पर जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया. आरसीबी की ओर ओपनर ग्रेस हैरिस ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए जबकि स्मृति मंधाना ने नाबाद अर्धशतक जड़ा.
स्मृति मंधाना ने नाबाद अर्धशतक जड़कर आरसीबी को फाइनल में पहुंचाया. नई दिल्ली. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई. आरसीबी ने 144 रन के लक्ष्य को 13.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए और खिताबी मुकाबले में प्रवेश कया. आरसीबी की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना ने नाबाद 54 रन बनाए जबकि ओपनर ग्रेस हैरिस ने 37 गेंदों पर 75 रन की धुआंधार पारी खेली.